Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलयुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, झगड़े से परेशान होकर शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 04:40 PM (IST)

    दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी भानू प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि वारदात में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है आरोपी ने पिता से झगड़ा होने के बाद इस घटना को अंजाम दिया।

    Hero Image
    पिता से होता था अक्सर झगड़ा तो बेटे ने उतार दिया मौत के घाट।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित आराम बाग इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। वारदात के बाद पुलिस ने चंद घंटे के भीतर ही आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान भानू प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वारदात में और भी लोग शामिल हैं, पुलिस जानबूझकर उनको बचाने का प्रयास कर रही है। पहाड़गंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित पिता से अक्सर झगड़ा करता था।

    मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन के मुताबिक, विनोद अपने परिवार के साथ आराम बाग इलाके में रहते थे। वह पेशे से आटो चालक थे। इनका बेटा किसी दुकान पर काम करता है। पुलिस टीम को शुक्रवार रात खबर मिली थी कि आराम बाग स्थित आंबेडकर भवन के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है।

    कालर का कहना था कि उनको बेटे भानू प्रताप व उनकी पत्नी ने पीटा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो बेटे द्वारा पीटने का पता चला। पीड़ित विनोद को पहले एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। बाद में देर रात आरोपित भानू को दबोच लिया गया।

    आरोपी ने बताया कि उसका अपने पिता से अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को झगड़े के दौरान वह पिता को पार्क में ले गया। वहां पहले पिता को बुरी तरह पीटा। बाद में उनके सिर, छाती और चेहरे पर पत्थर से वार किया। विनोद ने घायल होने के बाद अपनी बहन को काल कर सारी बात बता दी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।