जेएनयू लाइब्रेरी में एक जाति विशेष के लिए लिखे गए आपत्तिजनक शब्द, लिखने वालों की सीसीटीवी कैमरों से हुई पहचान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की लाइब्रेरी में आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया है जिसके बाद जेएनयू प्रशासन ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दो आरोपियों की पहचान की है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने एक विशेष जाति के खिलाफ अपशब्द लिखे थे जिसके कारण छात्रों ने विरोध किया था। पुलिस जल्द ही दोनों छात्रों को गिरफ्तार करेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) स्थित लाइब्रेरी में आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया है। छात्रों के विरोध के बाद जेएनयू प्रशासन ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी है।
पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दो आरोपितों की पहचान कर ली है। जल्द ही दोनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जेएनयू प्रशासन की ओर से शिकायत मिली थी। इस शिकायत में बताया गया था कि छात्रों के लिए बनाए गई लाइब्रेरी में कुछ अज्ञात लोगों ने अपशब्द लिखे हैं। आरोपितों ने अपशब्द एक जाति विशेष के लिए लिखे हैं।
प्रशासन की शिकायत पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के लिए लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद दो छात्रों की पहचान की है। दोनों ने यह अपशब्द लिखे थे। जल्द ही दोनों छात्रों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बेहोश कर पत्नी की मौत होने तक सात दिन पिलाया जहर ... फिर रात के अंधेरे में दोस्त के साथ क्रबिस्तान में दफनाया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।