Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से महिला ने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस ने बाहर निकाला; सामने आई ये वजह

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 09:46 PM (IST)

    दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी छाया के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    Hero Image
    सिग्नेचर ब्रिज से विवाहित महिला ने यमुना में लगाई छलांग, मौत।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिग्नेचर पर ब्रिज से शनिवार सुबह एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। लोगों ने महिला को कूदते हुए देखा तो फौरन मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल विभाग के अलावा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम जब तक पहुंची तब तक महिला डूब चुकी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोताखोरों ने युवती को कुछ ही देर बाद यमुना से निकाल लिया। उसे नजदीकी बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान न्यू सीलमपुर की छाया के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर मामले की जांच शुरू की।

    बैग से मिले कुछ फोन नंबर के आधार पर युवती की पहचान हुई। बाद में शाम के समय युवती के परिजन तिमारपुर थाने पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि पारिवारिक कलह की वजह से युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

    उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे उनकी टीम को एक युवती के यमुना में कूदने की खबर मिली थी। तिमारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में युवती की पहचान न्यू सीलमपुर, गुरुद्वारे वाली गली की छाया के रूप में हुई। छाया यहां अपने परिवार के साथ रहती थी।

    करीब दो साल पहले छाया ने चरणजीत उर्फ नितिन नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। अब उसने ऐसा कदम क्या उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। चरणजीत रैपिडो चालक है। पुलिस ने उसके पति को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। वह गाड़ी लेकर बाहर निकला था। खबर लिखे जाने तक पुलिस उसके पति का इंतजार कर रही थी।