विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder: श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली करा रही दिल्ली पुलिस, आफताब ने कबूली यहां फेंकने की बात

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2022 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 10:44 PM (IST)

Shraddha Murder Case पुलिस सूत्रों का कहना है की आफताब ने श्रद्धा का सर फेंकने की बात कुबूली है। बताया ...और पढ़ें

श्रद्धा के सिर की तलाश में मैदान गढ़ी में तलाब खाली करवा रही पुलिस
श्रद्धा के सिर की तलाश में मैदान गढ़ी में तलाब खाली करवा रही पुलिस

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या मामले को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के सिर को एक तालाब में फेंकने की बात कबूल कर ली है। दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली करा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है की आफताब ने श्रद्धा का सिर तालाब में फेंकने की बात कबूली है। बताया जा रहा है कि आफताब के कहने पर दिल्ली पुलिस मैदान गढ़ी स्थित मडूनी तालाब को खाली करवा रही है। वहीं, जंगल में सर्च आपरेशन के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची जहां से कुछ और कटी हड्डियां व अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जंगल से श्रद्धा की सिर का निचला हिस्सा यानि जबड़ा मिलने की बात सामने आ रही है।

महरौली के जंगल में फेंके शव के अन्य टुकड़े

बता दें कि दिल्ली के महरौली में लिव इन में रह रहे आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और फिर दिल्ली के अलग अलग ठिकानों में उसे फेंक दिया। दिल्ली के महरौली जंगल में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकने की बात कबूल की थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जंगल से कुछ हड्डियां बरामद की है। सिर को लेकर आफताब ने पुलिस को कुछ नहीं बताया था।

श्रद्धा के पिता और भाई के ब्लड सैंपल से होगी DNA जांच

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के पिता और भाई का ब्लड सैंपल लिया है। जंगल से मिले हड्डियों का डीएनए जांच किया जाएगा, ताकि श्रद्धा की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में आसानी हो सके। एक हफ्ते में डीएनए जांच की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। फिलहाल दिल्ली पुलिस श्रद्धा का सिर बरामद नहीं कर सकी है। आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है, जिसके कारण पुलिस को अब तक उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल सके हैं।

आफताब के घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़

वहीं रविवार की सुबह दिल्ली के छतरपुर स्थित आफताब के घर के बाहर अचानक भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय लोगों के साथ साथ विभिन्न संस्थानों के मीडिया कर्मी भी वहां जुट गए है। स्थानीय लोगों व मीडिया कर्मियों को आफताब के घर के पास जाने से रोकने के लिए भारी संख्या में अर्धसैनिक बल व दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात करना पड़ा। 

डेटिंग एप पर प्यार, लिव इन में तकरार और हत्या, तीन साल में श्रद्धा-आफताब की 'Love Story' का खौफनाक 'The End'

Trade Fair 2022: ट्रेड फेयर में आने से पहले जान लें दिल्ली पुलिस की एडवायजरी, नोट करें टिकट व एंट्री की डिटेल

पढ़ें ये पठनीय खबरें भी: Shraddha Murder Case: एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वाले आफताब-श्रद्धा की Hate Story, ऐसे खुली मर्डर मिस्ट्री

यह भी पढ़ें: Delhi Murder Cases: होश उड़ा देने वाले दिल्ली के 5 मर्डर, किसी ने अपनी बीवी को मारा तो किसी ने गर्लफ्रेंड को

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का एक 'भुतहा सरकारी बंगला', जहां दो CM ने रहने से किया था इनकार; एक मंत्री ने की जिद तो हो गई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।