विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संसद की सेंधमारी में कोई राजनीतिक दल या अन्य संगठन तो शामिल नहीं', आरोपितों का नार्को एनालिसिस करा सकती दिल्ली पुलिस

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman
Published: Sat, 23 Dec 2023 08:01 PM (IST)

जांच एजेंसियां यह जांच कर रही है कि संसद की सुरक्षा चूक मामले के पीछे कहीं किसी राजनीतिक पार्टी अथवा ...और पढ़ें

संसद में सुरक्षा चूक मामले में छहों आरोपियों का हो सकता है नार्को एनालिसिस।
संसद में सुरक्षा चूक मामले में छहों आरोपियों का हो सकता है नार्को एनालिसिस।

HighLights

  1. महेश कुमावत को भी कोर्ट में पेश कर 13 दिनों का लिया रिमांड
  2. सभी छह आरोपितों को अलग-अलग व एक साथ भी बैठाकर की जा रही है पूछताछ
  3. हर संभावित पहलुओं पर अलग-अलग टीमें कर रही है जांच

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार किए सभी छह आरोपित सागर शर्मा, मनोरंजन गौड़, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा व महेश कुमावत से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस, आईबी व रॉ पिछले 11 दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है।

इनसे अलग-अलग और साथ बैठाकर भी गहन पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही कि संसद भवन के अंदर व बाहर कलर स्मोक क्रैकर चलाने व सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कड़ा विरोध जमाने के पीछे इनका मकसद क्या था? इस घटना को अंजाम दिलाने के पीछे कहीं किसी राजनीतिक पार्टी अथवा अन्य संगठनों के हाथ तो नहीं है? हर संभावित पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। अबतक की जांच से किसी नतीजे पर न पहुंच पाने के कारण दिल्ली पुलिस सभी आरोपितों का साइको एनालिसिस जांच और नार्को एनालिसिस जांच कराने पर विचार कर रही है।

कोर्ट की अनुमति के बाद होगा नार्को

सूत्रों के मुताबिक पहले सभी आरोपितों का पुलिस रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में साइको एनालिसिस जांच करा सकती है। इसके लिए सभी की फीजिशियन डॉक्टर से स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। इसके बाद अहमदाबाद में सभी का नार्को एनालिसिस जांच कराई जा सकती है। इसके लिए पहले कोर्ट ने अनुमति लेनी होगी। सभी आरोपितों की भी इस जांच के लिए सहमति लेगी। अगर आरोपित नार्को जांच के लिए तैयार नहीं होंगे तब यह जांच कराना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सिपाही मोनिका का ही था नाले में मिला कंकाल, मां से DNA मैच... साथी हवलदार ने हत्या कर ऐसे पुलिस और परिजनों को दो साल किया गुमराह

महेश को 13 दिन की पुलिस रिमांड

शनिवार को छठे आरोपित महेश कुमावत के सात दिन का रिमांड खत्म हो जाने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश कर 13 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ले लिया गया। शुक्रवार को ललित झा का रिमांड खत्म हो जाने पर कोर्ट में पेश कर दोबारा 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ले लिया गया। तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को चार आरोपित सागर शर्मा, मनोरंजन गौड़, अमोल शिंदे व नीलम आजार को दोबारा पटियाल हाउस कोर्ट में पेश कर 15 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड लिया गया।

आरोपियों के करीबियों से पूछताछ

इन सभी को उनके पैतृक घर के अलावा जहां-जहां रहकर इन्होंने कोई काम किया है, वहां इनके सभी करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां इन सभी के करेक्टर के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। 12 दिनों तक सभी छह आरोपितों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस अब इन्हें आगामी पांच जनवरी को एस साथ कोर्ट में पेश करेगा। उसके बाद संभवत: इन्हें जेल भेज दिया जाएगा। जांच संबंधी तथ्यों को शुरू दिन से गोपनीय रखा जा रहा है। जांच संबंधी हर दिन की प्रगति रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें- 'घबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहने की आवश्यकता', कोरोना के नए सब-वेरिएंट JN.1 पर आया Delhi AIIMS का बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।