यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: घरों में सेंधमारी करने वाला कुख्यात दबोचा, गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार बदल रहा था ठिकाने
दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने रोहिणी के सूरज प्रकाश नामक एक कुख्यात सेंधमार को गिरफ्तार किया है जो लंबे ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली पुलिस ने कुख्यात सेंधमार को किया गिरफ्तार
- आरोपी रोहिणी का रहने वाला, कई मामलों में शामिल
- फिंगरप्रिंट से हुई पहचान, कई मामले सुलझे
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में मध्य जिला पुलिस की एएटीएस की टीम ने घरों में सेंधमारी करने वाले कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
आरोपी की पहचान रोहिणी के सूरज प्रकाश उर्फ सुरज उर्फ सचिन के रूप में हुई है, जो दिल्ली के अलग-अलग थानों में चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में शामिल रहा है।
उपायुक्त निधिन वल्सन के मुताबिक, दिसंबर 2015 में आनंद पर्वत इलाके के एक घर से नकदी चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से मिले फिंगरप्रिंट सूरज प्रकाश से मेल खाते मिले। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी।
बताया गया कि आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। हाल ही में पुलिस को उसके रोहिणी में मौजूद होने की सूचना मिली। एएटीएस की टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे धर दबोचा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा नेपाली ड्रग्स तस्कर, 10 लाख रुपये की चरस हुई बरामद
वहीं, जांच में पता चला है कि सुरज प्रकाश स्कूल छोड़ने के बाद कभी-कभी आटो चलाता था, लेकिन नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में उसने चोरी और सेंधमारी का रास्ता अपना लिया। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने आनंद पर्वत और मोती नगर थानों में दर्ज चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है।
इसके अलावा उसका नाम तिमारपुर, सागरपुर, बुराड़ी, रूप नगर, करोल बाग और ख्याला थानों में दर्ज मामलों में भी सामने आ चुका है।
