Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: नीरज बवाना गैंग का एक सक्रिय सदस्य गुरुग्राम से गिरफ्तार, अशोक प्रधान गैंग से बदला लेने की फिराक में था

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 05:47 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से पकड़ा है। आरोपी की पहचान प्रवीण (45) के तौर पर की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी नीरज बवाना गैंग का एक्टिव सदस्य है। वह बवाना के निर्देश पर अशोक प्रधान गैंग से बदला लेने की फिराक में था।

    Hero Image
    नीरज बवाना गैंग के एक एक्टिव सदस्य को किया गिरफ्तार।

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से पकड़ा है। आरोपी की पहचान प्रवीण (45) के तौर पर की गई है। उस पर छिनैती, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त (स्पेशल सेल) आलोक कुमार ने कहा, 'आरोपी नीरज बवाना गैंग का एक्टिव सदस्य है। वह बवाना के निर्देश पर अशोक प्रधान गैंग से बदला लेने की फिराक में था। नीरज बवाना तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी गैंग के सदस्यों को हथियार और अन्य सामान मुहैया कराता था।' पुलिस ने बताया कि पुलिस को उसका लोकेशन मिला और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के निकट से उसे पकड़ लिया गया। 

    आरोपी 21 नवंबर को हुआ था गिरफ्तार

    आलोक कुमार ने कहा, 'स्पेशल सेल की टीम ने प्रवीण को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने साथियों के साथ 2020 में दिल्ली के एक घर में डकैती की थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में ट्रायल कोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन इसके बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और जमानत तोड़ दी।'

    ये भी पढ़ें- Soumya Vishwanathan Murder Case: 25 नवंबर को अदालत सुनाएगी दोषियों को सजा, आदेश रखा सुरक्षित