Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi: UAE प्रिंस के ऑफिस का कर्मचारी बनकर 5 स्टार होटल में महीनों की ऐश, 23 लाख का बिल बनते ही भागा; गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 05:45 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने होटल लीला पैलेस में खुद को UAE के शाही परिवार का रिश्तेदार बताकर रुकने वाले शख्य को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लाखों का बिल चुकाए बिना होटल से फरार हो गया था। photo source jagarn Photo

    Hero Image
    झूठ बोलकर दिल्ली के फाइव स्टार होटल में 112 दिनों तक की थी मौज, आरोपित गिरफ्तार.

    महंगी चीजें भी चुराकर भागा

    20 नवंबर 2022 को वह होटल से कुछ बहुमूल्य वस्तुएं चुराकर और बकाया बिल बिना जमा किए फरार हो गया था। कुल मिलाकर शिकायतकर्ता ने आरोपित पर होटल के साथ 23 लाख 46 हजार 413 रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त मनोज सी और एसीपी सुरेंद्र सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

    जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकि सर्विलांस की मदद से आरोपित ठग को 19 जनवरी को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Delhi Crime: पूर्व कांस्टेबल ने महिला के घर में घुसकर की लूट, मां-बेटे को मारने के लिए खुला छोड़ा गैस सिलेंडर

    फर्जी बिजनेस कार्ड दिखाकर किया चेक इन

    गौरतलब है कि महमेद शरीफ होटल में फर्जी बिजनेस कार्ड दिखाकर चेक इन किया था। उसने खुद को होटल प्रशासन के सामने यूएई सरकार के कर्मचारी के रूप में पेश किया। उसने बताया कि वह यूएई के युवराज के कार्यालय में काम करता है। उसने होटल में अपना यूएई का नागरिक प्रमाण-पत्र भी दिखाया था।

    साढ़े तीन महीने होटल में रुका

    करीब साढ़े तीन महीने तक होटल में रहने के बाद वह होटल से तमाम बहुमूल्य चीजों को लेकर फरार हो गया और होटल में एक 20 लाख का चेक दे दिया। भुगतान के दौरान होटल कर्मचारियों को पता चला कि उसके बैंक खाते में पैसे नहीं है, जिसकी वजह से चेक बाउंस हो गया और तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें: झूठ बोलकर दिल्ली के फाइव स्टार होटल में 112 दिनों तक की मौज, लाखों का बिल बिना चुकाए हुआ फरार