Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: गैंगस्टर कपिल सांगवान का गुर्गा गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 03:18 PM (IST)

    द्वारका पुलिस ने नंदू गिरोह के एक सदस्य ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। ईश्वर पर पहले से ही कई गंभीर आरोप हैं और वह नंदू के आदेश पर काम करता था। पुलिस उससे हथियार आपूर्तिकर्ता के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।

    Hero Image
    गैंगस्टर कपिल सांगवान का गुर्गा ईश्वर सिंह उर्फ मोनू दबोचा गया। फोटो- ANI

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे गैंगस्टर के एक गुर्गे को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम ईश्वर सिंह उर्फ मोनू है। पुलिस के अनुसार ईश्वर सिंह कुख्यात बदमाश गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। इस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। द्वारका जिला पुलिस के अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस बदमाशों पर निगरानी रख रही है। इसके लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया है।

    शुक्रवार को पुलिस को द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक बदमाश के हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस ने सूचना पर तुरंत इलाके में घेराबंदी कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में उसकी पहचान भरथल गांव निवासी ईश्वर सिंह के रूप में हुई।

    पुलिस को पता चला कि ईश्वर सिंह नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य है और उस पर उगाही, हत्या का प्रयास और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने सहित सात संगीन मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह नंदू के निर्देश पर वारदात को अंजाम देता है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर हथियार मुहैया करवाने वाले की पहचान करने में जुटी है।