Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल से महिला को परेशान कर रहा ई-बाइक राइडर हैदराबाद से गिरफ्तार, बोला- आपको पसंद करता हूं

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 05:53 PM (IST)

    Delhi Crime News दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ई बाइक राइडर को गिरफ्तार किया है जो हैदराबाद में रहकर दिल्ली की एक महिला को सोशल मीडिया पर परेशान करता था। आरोपी पिछले पांच सालों से महिला को परेशान कर रहा था। महिला ने दो अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है।

    Hero Image
    पांच साल से महिला को परेशान कर रहा ई-बाइक राइडर, गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की टीम ने महिला को परेशान करने के आरोप में तेलंगाना के एक ई-बाइक राइडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले पांच साल से महिला को विभिन्न इंस्टाग्राम आईडी से परेशान कर रहा था। इसको लेकर महिला ने दो अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी नई दिल्ली देवेश कुमार महला ने कहा कि जांच के दौरान इंटरनेट मीडिया से आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी ली गई। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को हैदराबाद में ट्रैक किया गया। हमने हैदराबाद के कुछ इलाकों में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रवि तेजा के रूप में हुई है।

    महिला को करता है पसंद

    पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला पसंद करता था। उसने बताया कि उसके पिता किसान हैं और वह अपने परिवार में इकलौता है, जिसने इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इंजीनियरिंग में नौकरी नहीं लगने के कारण उसने ई-बाइक चलाना शुरू कर दिया।

    अन्य महिलाओं को तो नहीं करता परेशान?

    पुलिस उसके इंजीनियरिंग स्नातक होने के दावों की पुष्टि करने के लिए शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही इसकी भी जांच की जा रही है कि वह किसी अन्य महिलाओं को तो परेशान नहीं करता था। अब तक पुलिस को उसके दो इंस्टाग्राम अकाउंट मिले हैं।

    महिला ने बुक की थी राइड

    अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि 2019 में वह हैदराबाद में थी और उसने ई-बाइक सर्विस बुक की थी। गाड़ी से उतरने के बाद महिला को तेजा ने मैसेज किया। उसने ई-बाइक सर्विस में शिकायत की और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पुलिसकर्मी और सेना का जवान, कार में लिफ्ट देने के बहाने करते थे ठगी

    उसके बाद में तेजा ने कई इंटरनेट मीडिया पर कई अकाउंट बनाए और पांच साल तक उसे परेशान करता रहा। आरोपी ने उससे कहा कि उसके पास उसकी निजी तस्वीरें हैं, जिससे महिला डर गई और उसने अपने माता-पिता को उत्पीड़न के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई।