Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किराए के कमरे में 500 के नोटों की छपाई, 17 लाख के जाली नोट बरामद; दिल्ली पुलिस ने पकड़े चार 'फर्जी'

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 07:30 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने पांच सौ रुपये के जाली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लगभग 17 लाख रुपये की जाली नोट बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शख्स को गाजियाबाद के खोड़ा से गिरफ्तार किया है। नोट छपाई का काम खोड़ा कॉलोनी में किया जाता था।

    Hero Image
    खोड़ा कॉलोनी में नकली नोटों की होती थी छपाई।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच सौ रुपये के जाली नोट छापने और सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लगभग 17 लाख रुपये की जाली नोट बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक शख्स को गाजियाबाद के खोड़ा से गिरफ्तार किया है। नोट छपाई का काम खोड़ा कॉलोनी में किया जाता था। तीन लोग जाली नोट सप्लाई का काम देखते थे और एक छपाई करता था। सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को अलग-अलग समय में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

    जाली करेंसी, प्रिंटर, लैपटॉप व अन्य बरामद सामान के साथ आरोपी।

    छपाई के सामान के साथ 500 के 919 नकली नोट बरामद

    बाहरी उत्तरी जिला उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह से कुल 919 पांच सौ रुपये के नोट, साथ ही 621 ए4 आकार की जाली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) शीट (कुल कीमत 17,01,500), एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिंटर, दो लेमिनेटर, एक पेपर कटिंग मशीन, ए4 आकार के कागज के नौ बंडल, वॉटरमार्क बनाने के लिए एक गांधी की मोहर, कुछ पेपर कटर, एक पेपर प्रेसिंग मशीन और जाली मुद्रा छापने में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

    ये हैं गिरफ्तार आरोपी

    पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र में खेड़ा खुर्द गांव का विकास भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के चकरौत गांव (थाना करनैलगंज) का सत्यम सिंह, गोंडा जिले की तहसील तरबगंज के कद्रहन पुरवा गांव निवासी सचिन और उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज (सिरौली रोड, राजेंद्र नगर वार्ड-8) निवासी अनुराग शर्मा शामिल है।

    किराए के कमरे में होती थी छपाई

    उन्होंने बताया कि सचिन (22) खोड़ा कॉलोनी में किराए के कमरे में जाली नोट छापता था और अन्य तीनों सप्लाई करते थे। जाली नोट का मुख्य आपूर्ति करने वाला खेड़ा खुर्द गांव निवासी विकास भारद्वाज है।

    ये भी पढ़ें- पहाड़ों में बर्फबारी के लेने थे मजे, रकम जुटाने को लूटा दुकानदार; दिल्ली पुलिस ने छह आरोपी दबोचे