विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से हाई अलर्ट, प्रशासन ने की सहयोग की अपील

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Sat, 10 May 2025 07:39 PM (IST)

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से हाई अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते कई सांस्कृतिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम रद ...और पढ़ें

दिल्ली में सुरक्षा हाई अलर्ट पर। फाइल फोटो
दिल्ली में सुरक्षा हाई अलर्ट पर। फाइल फोटो

HighLights

  1. सार्वजनिक आयोजनों पर रोक।
  2. कलाकारों में मायूसी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद शहर में होने वाले कई बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को एहतियातन रद कर दिया गया है।

इस कारण कलाकारों में मायूसी छाई हुई है। वहीं, जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की

खुफिया एजेंसियों से मिली कुछ संवेदनशील सूचनाओं के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए भीड़- भाड़ वाले आयोजनों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।

इस कारण शहर में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक संगीत समारोह, राजनीतिक कार्यक्रम और सामाजिक कार्यक्रमों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया हैं।

कई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की

वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रद होने से आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में थोड़ी मायूसी देखने को मिल रही है। आयोजक अमित और बीना शर्मा का कहना है कि महीनों की मेहनत और भारी निवेश के बावजूद अंतिम समय में कार्यक्रम का रद होना बहुत पीड़ादायक है।

इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों ही प्रकार से हानि हुई है, लेकिन लोगों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। वहीं, कई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है, लेकिन अधिकांश लोग सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन के निर्णय को भी उचित मान रहे हैं।

प्रशासन ने दिल्ली वासियों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे मेट्रो स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजार।

धार्मिक स्थल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग अभियान तेज करने के साथ सुरक्षा कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि हालात सामान्य होने तक यह पाबंदियां जारी रहेंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने विभागों को दिए ये निर्देश