विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: अब मेट्रो स्टेशन से घर तक पहुंचाएगा DMRC, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनाया ये खास प्लान

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 21 Feb 2023 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2023 02:34 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो अप्रैल से अपनी 100 फीडर ई-बसों का बेड़ा दिल्ली सरकार को सौंपना शुरू कर देगी। बता दें कि ...और पढ़ें

DMRC to hand over 100 feeder e buses Delhi Govt
DMRC to hand over 100 feeder e buses Delhi Govt

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली मेट्रो अप्रैल से अपनी 100 फीडर ई-बसों का बेड़ा दिल्ली सरकार को सौंपना शुरू कर देगी। बता दें कि ये ई-बसें शहर में छह रूटों पर चल रही हैं। ये 100 ई-बसें दिल्ली मेट्रो द्वारा शहर में तैनात इलेक्ट्रिक बसों का पहला बेड़ा है।

अप्रैल से सभी बसों को सौपेंगी DMRC

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, ''दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अप्रैल 2023 से सभी बसों को दिल्ली सरकार को सौंप देगी।'' डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड भी किराया शुल्क के भुगतान के लिए स्वीकार किए जाते हैं। 

योजना यह थी कि डीएमआरसी फीडर बसों को संचालन के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लिया जाएगा। पिछले साल दिसंबर के अंत में अधिकारियों ने कहा था कि दिल्ली सरकार जल्द ही कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए डीएमआरसी की इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को अपने कब्जे में लेगी।

सरकार ने 100 से अधिक बसों को लेने का लिया फैसला

कैबिनेट ने हाल ही में डीएमआरसी की 100 से अधिक मौजूदा इलेक्ट्रिक बसों को लेने का फैसला किया था और 2023 में परिवहन विभाग के तहत अतिरिक्त 380 फीडर बसों का संचालन भी किया था। दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा था, "DMRC शास्त्री पार्क और मजलिस पार्क डिपो से दिसंबर 2019 से पूर्वी और उत्तरी क्लस्टर में फीडर ई-बसों का संचालन कर रही है।

परिवहन विभाग फीडर को करेगा संचालित

इन बसों को परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टमडिपो के माध्यम से चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा था कि परिवहन विभाग फीडर बसों को प्रति किलोमीटर के आधार पर संचालित करेगा, जहां ऑपरेटरों को दिन के दौरान तय की गई दूरी के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

डीएमआरसी के अधिकारियों ने जुलाई में यह भी कहा था कि दिल्ली मेट्रो जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पहली ई-ऑटो सेवा शुरू करेगी, जिसमें द्वारका सेक्टर-9 स्टेशन से 50 ऐसे वाहनों का एक बैच लॉन्च किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के जनपथ पर आज जाने से बचे, BJP के प्रदर्शन के कारण हो सकता है भारी जाम

Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास, आज भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज होने का अनुमान