विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के जनपथ पर आज जाने से बचें, BJP के प्रदर्शन के कारण लग सकता है लंबा जाम

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Tue, 21 Feb 2023 12:48 PM (IST)

Delhi Traffic Advisory मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ रास्तों पर जाम जैसी स्थिति देखने ...और पढ़ें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के जनपथ पर आज जाने से बचें
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के जनपथ पर आज जाने से बचें

नई दिल्ली, पीटीआई। राष्ट्रीय राजधानी के इन इलाकों में लोगों को जाम की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ रास्तों पर जाम जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी करते हुए कहा कि लुटियंस दिल्ली में जनपथ के पास भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण लगभग चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। 

सोनिया गांधी के आवास के पास प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के पास प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने की थी टिप्पणी

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री को नरेंद्र गौतमदास मोदी के रूप में संदर्भित किया। उन्होंने गौतम अडानी के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह से जुड़े विवाद को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए यह बयान दिया।

मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है, मध्य नाम दामोदरदास अपने पिता के नाम का इस्तेमाल किया जाता है। देश के कई हिस्सों में एक आम प्रथा है कि अपने नाम में पिता का नाम भी जोड़ा जाता है। बीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी। 

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास, आज भी रिकॉर्ड तापमान दर्ज होने का अनुमान

दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकता है जाम

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सावधान करने के लिए ट्विटर  पर कहा कि जनपथ पर आज दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भारी ट्रैफिक हो सकता है। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Nikki Yadav Murder Case: साहिल के पास था निक्की का शव ठिकाने लगाने का प्लान, दिल्ली पुलिस को नहीं लगती भनक