Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बादलों और हल्की बारिश का दौर जारी, IMD ने बताया आनेवाले दिनों के मौसम का हाल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 10:51 PM (IST)

    दिल्ली में बादलों और हल्की बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    दिन भर चली बादलों की लुकाछिपी, कई जगह हुई हल्की वर्षा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिनभर चली बादलों की लुकाछिपी के बीच बृहस्पतिवार को भी लगातार दूसरे दिन शहर के अनेक हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इससे तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 68 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक 6.6 मिमी दर्ज की गई। पालम में 6.6 मिमी, लोधी रोड पर 0.4 मिमी और आयानगर में 12.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

    मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 एवं 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बेहोश होकर गिरा ब्रिटिश नागरिक, सीआईएसएफ जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान