Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली में मौसम की आंख-मिचौली, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 12:29 PM (IST)

    IMD Monsoon Update 2023 मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताता कि शनिवार को दिल्ली-एनसीआर पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बरसात हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    Hero Image
    दिल्ली में मौसम की आंख-मिचौली, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IMD Rainfall Alert Weather Update 23 June: भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। साथ ही विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की भी उम्मीद जताई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईएमडी ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शनिवार को दिन के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

    वहीं, इससे पहले विभाग ने हल्की वर्षा और उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार से तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के साथ साथ तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सामान्य से एक डिग्री कम है।

    मौसम की इस आंख-मिचोली का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 9 बजे 162 की दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है।

    ऐसे तय होता है AQI

    शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।