यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आज भी झमाझम होगी बरसात; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
Delhi Weather Update मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी आंशिक जौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। हल्की वर्षा और उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार से तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के साथ साथ तापमान में भी आंशिक गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रहा, यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 92 से 53 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार आधी रात के बाद भी अनेक इलाकों में तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी आंशिक जौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान के 38 और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली की हवा साफ-सुथरी
मौसमी गतिविधियों का असर दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 132 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।
