Delhi Crime News : डेरा गांव में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, प्लॉट का गेट बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
दिल्ली के डेरा गांव में प्लाॅट का गेट बंद करने को लेकर हुई कहासुनी में 37 वर्षीय संतलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हमलावर पीयूष यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से देसी पिस्टल बरामद की है। संतलाल माली का काम करता था। आरोपित पीयूष ने गेट बंद करने के लिए कहने पर हुए विवाद के बाद गोली मार दी।

जागरण संवाददाता, दक्षिण दिल्ली। प्लाॅट का गेट बंद करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी में डेरा गांव स्थित बाबा मोहल्ला में रविवार आधी रात के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। संतलाल वहां किराये में रहता था। वह माली का काम करता था। पुलिस ने हमलावर पीयूष यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद कर ली है।
झगड़े के थोड़ी देर बाद मार दी गोली
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उस प्लाॅट में अक्सर आस-पास के लोग हुक्का पीने बैठते थे। आरोपित पीयूष यादव भी वहां हुक्का पीने आता था। रविवार को भी वह वहां आया था। इस दौरान उसने संतलाल को गेट बंद करने के लिए कहा था, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। उस समय पीयूष वहां से चला गया, थोड़ी देर बाद वह वापस आया और उसने संतलाल के सीने में गोली मार दी। पुलिस मामले की और गहनता से छानबीन कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।