विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: दिल्ली के इस इलाके में खूब गरजा बुलडोजर, तोड़ी गईं अवैध झुग्गियां

Published: Sat, 10 May 2025 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 10 May 2025 09:52 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोंडली वार्ड में झुग्गियों को तोड़ा और सड़क ...और पढ़ें

जीडी कॉलोनी मयूर विहार फेज-तीन में अतिक्रमण हटाता निगम का दस्ता। जागरण
जीडी कॉलोनी मयूर विहार फेज-तीन में अतिक्रमण हटाता निगम का दस्ता। जागरण

HighLights

  1. कोंडली वार्ड में निगम ने सड़क किनारे से झुग्गियों को हटाया।
  2. सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त भी किया गया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नगर निगम ने शनिवार को कई इलाकों में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया। कोंडली वार्ड में सड़कों के किनारे बनी झुग्गियों को बुलडोजर से तोड़ा गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त भी किया गया। भजनपुुरा, ब्रह्मपुरी समेत कई अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर उनको अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।

कोंडली डिस्ट्रिक्ट पार्क के आसपास लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर झुग्गियां बना रखी थीं। इनकी वजह से रास्ते बाधित हो रहे थे। लोगों को समस्या होती थी। लोगों की शिकायत पर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन की टीम ने यहां झुग्गियों को तोड़ा।

यहां पर हुई कार्रवाई

मयूर विहार फेज-दो जीडी कॉलाेनी के पास और मयूर विहार फेज-दो की पॉकेट-दो में सड़क किनारे बनी अस्थायी दुकानों और झुग्गियों को भी हटाया गया। निगम ने स्थानीय लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है कि यहां पर निगरानी रखी जाए ताकि दोबारा झुग्गियों न बन पाएं।

गांधी नगर इलाके में भी सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी जोन की टीम ने आइपी एक्सटेंशन में करीब एक दर्जन झुग्गियों को हटाया है। प्रीत विहार वार्ड के मधु विहार क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई है।

भजनपुरा इलाके में रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई

वहीं शाहदरा उत्तरी जोन की टीम ने भजनपुरा इलाके में रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई की है। उनका सामान जब्त किया गया है। ब्रह्मपुरी के पास सड़क पर यातायात प्रभावित करने वालों की रेहड़ियां उठाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से हाई अलर्ट, प्रशासन ने की सहयोग की अपील