Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिल्ली मेट्रो में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे करती थीं यात्रियों को गुमराह

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 02:38 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो में सामान चुराने वाले एक महिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। नेहरू प्लेस मेट्रो पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की नकदी बरामद हुई। ये महिलाएं व्यस्त समय में यात्रियों का ध्यान भटकाकर चोरी करती थीं। पुलिस ने सराय काले खां मेट्रो स्टेशन के पास से उन्हें गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    दिल्ली मेट्रो में सामान चुराने वाले एक महिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में व्यस्त समय के दौरान यात्रियों का सामान चुराने वाले एक महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नेहरू प्लेस मेट्रो पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेट्रो पुलिस के अनुसार, महिला आरोपियों की पहचान शादीपुर कठपुतली कॉलोनी निवासी लक्ष्मी उर्फ ​​ज्योति, संजना, संध्या और जाह्नवी के रूप में हुई है। राजेंद्र चौहान ने गुरुवार को मेट्रो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    यात्री राजेंद्र ने बताया कि लाजपत नगर और मजलिस पार्क स्टेशनों के बीच यात्रा करते समय उनके बैग से नकदी चोरी हो गई। उनकी शिकायत के आधार पर नेहरू प्लेस मेट्रो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    सीसीटीवी से खुला राज

    पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि संदिग्ध महिलाएं सराय काले खां मेट्रो स्टेशन की ओर गई थीं। फिर पुलिस ने चारों महिलाओं को सराय काले खां-निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं एक गिरोह के रूप में काम करती थीं और व्यस्त समय के दौरान भीड़भाड़ वाली मेट्रो ट्रेन में यात्रियों का सामान चुराती थीं। वे तरह-तरह के बहाने यात्रियों का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी से दो हजार रुपये बरामद किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro की येलो लाइन पर हजारों यात्री परेशान, कालकाजी समेत इन स्टेशनों पर उमड़ी भीड़