Delhi Metro यार्ड में 'सेंध' : स्पेनिश नागरिकों ने बनाई आपत्तिजनक पेंटिंग, जारी होगा लुकआउट नोटिस
दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो यार्ड में दो स्पेनिश नागरिकों ने घुसपैठ कर मेट्रो कोच पर आपत्तिजनक चित्र बनाए। फरार आरोपियों की तलाश में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। जांच में पता चला है कि वे पहाड़गंज के एक होटल में रुके थे और उन्होंने फर्जी सिम कार्ड भी खरीदे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के यमुना बैंक मेट्रो यार्ड में स्पेन के दो नागरिकों ने चुपके से प्रवेश किया और मेट्रो कोच और दीवारों पर आपत्तिजनक भित्तिचित्र बनाए और फरार हो गए। फरार दोनों स्पेनिश नागरिकों के खिलाफ मेट्रो पुलिस जल्द ही लुकआउट सकुर्लर जारी करने जा रही है। इसके अलावा मामले की जांच मेट्रो पुलिस के साथ-साथ स्पेशल स्टाफ की टीम भी शामिल हो गई हैं।
ठहरे थे पहाड़गंज में
मेट्रो के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, मेट्रो पुलिस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान उनके उन दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है, जो उन्होंने पहाड़गंज में रुकने के समय अपने दस्तावेज जमा किए थे।
यह भी पता चला कि दोनों संदिग्धों के खिलाफ बीते वर्ष अप्रैल में भी दूसरे राज्य में एक अन्य मामले में पुलिस को तलाश है। उन्होंने दो फर्जी सिम कार्ड भी खरीदे थे, लेकिन उन्होंने जो होटल में अपना पहचान पत्र दिया था। उससे उनकी पहचान करने में सफलता मिली है।
बनाए थे मेट्रो पर आपत्तिजनक चित्र
ज्ञात हो कि 23 जुलाई की रात करीब 12:15 बजे स्पेन के रहने वाले दोनों संदिग्ध जंगल के रास्ते करीब 15 फीट की ऊंची दीवार को रस्सी के सहारे फांद कर मेट्रो यार्ड में प्रवेश हुए थे। उसके बाद करीब पांच घंटे तक मेट्रो यार्ड और मेट्रो पर आपत्तिजनक चित्र और संदेश लिखे।
फिर सुबह पांच बजे वह वहां से बाहर निकल गए। 24 जुलाई की सुबह मेट्रो यार्ड में जब कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने तस्वीरें और लिखा हुआ संदेश देखा। उसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। हालांकि जब तक पुलिसकर्मी उन तक पहुंच पाते दोनों 25 जुलाई को आईजीआई से फ्लाइट पकड़ कर स्पेन रवाना हो गए।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिसकर्मी पहाड़गंज के उस होटल में पहुंचे, जहां पर दोनों ठहरे हुए थे। फिलहाल, संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Delhi Metro फेज 4 के तीन कॉरिडोर पर दौड़ेंगी तिरंगा थीम ट्रेनें, ड्राइवरलेस से तेज स्पीड तक ये होंगी खूबियां
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।