विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro Grey Line: जुलाई में मिलेगा मेट्रो के यात्रियों को तोहफा, ढांसा बस स्टैंड तक कर सकेंगे सफर

By Jp YadavEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 04:31 AM (IST)

Delhi Metro Grey Line अभी तक ग्रे लाइन रूट पर मेट्रो का परिचालन द्वारका से नजफगढ़ तक ही होता है। ...और पढ़ें

Delhi Metro Grey Line: जुलाई में मिलेगा मेट्रो के यात्रियों को तोहफा, ढांसा बस स्टैंड तक कर सकेंगे सफर
Delhi Metro Grey Line: जुलाई में मिलेगा मेट्रो के यात्रियों को तोहफा, ढांसा बस स्टैंड तक कर सकेंगे सफर

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Delhi Metro Grey Line: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) अपने यात्रियों को अगले महीने जुलाई में एक और तोहफा देने जा रहा है, जिससे उनका सफर और आसान हो जाएगा। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका से नजफगढ़ के बीच बनी ग्रे लाइन मेट्रो को ढांसा बस स्टैंड तक बढ़ाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर अगले महीने से ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी। अभी तक ग्रे लाइन रूट पर मेट्रो का परिचालन द्वारका से नजफगढ़ तक ही होता है। ऐसे में ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सेवा का विस्तार होने से नजफगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इसी के साथ दिल्ली और एनसीआर के लोगों को यहां पर पहुंचने में अब सहूलियत होने लगेगी।डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि काम लगभग पूरा होने को है। ऐसे में अगले महीने कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) को इस सेक्शन का सेफ्टी इंस्पेक्शन करने की चिट्ठी लिखी जा सकती है।

नया स्टेशन और अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनकर तैयार

द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो संचालन शुरू होने से पहले ही नया स्टेशन और अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनकर लगभग तैयार है। फिनिशिंग का काम भी तकरीबन पूरा हो चुका है। पूर्व में इस साल अप्रैल-मई में ही खुल ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो संचालन की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने यहां चल रहे काम पर भी ब्रेक लगा दिया था। कोरोना के मामलों में कमी के साथ ही इस रूट पर काम तेज कर दिया गया और अब अगले महीने से इस सेक्शन पर यात्री सेवा शुरू हो सकती है। इस स्टेशन पर 64 हजार वर्गमीटर एरिया में एक अंडरग्राउंड पार्किंग लॉट भी बनाया गया है, जहां एक बार में एक साथ 130 कारें पार्क की जा सकेंगी। इस चार मंजिला अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के प्लैटफार्म लेवल की गहराई जमीन से 21 मीटर नीचे होगी। उसके ऊपर कोनकोर्स लेवल और कोनकोर्स लेवल के भी ऊपर अंडरग्राउंड पार्किंग होगी।

1.18 किमी लंबा नया सेक्शन बना है

अब तक दिल्ली मेट्रो के ग्रे लाइन रूट के तहत द्वारका से नजफगढ़ के बीच 4.3 किमी लंबी मेट्रो लाइन बनी हुई है। इस रूट पर 3 मेट्रो स्टेशन द्वारका, नंगली और नजफगढ़ हैं। द्वारका से नंगली तक यह ग्रे लाइन एलिवेटेड है, जबकि आगे जाकर नजफगढ़ डिपो से आगे यह अंडरग्राउंड है। नजफगढ़ का स्टेशन भी अंडरग्राउंड ही बना है। अब ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो अंडरग्राउंड है। ऐसे में नजफगढ़ से ढांसा बस स्टैंड के बीच 1.18 किमी लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो सेक्शन बनाया गया है, जिस पर केवल एक ही मेट्रो स्टेशन (ढांसा बस स्टैंड) होगा।

डीएमआरसी को उम्मीद, इस रूट पर होगा यात्रियों की संख्या में इजाफा

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो ग्रे लाइन की मेट्रो नजफगढ़ से आगे ढांसा बस स्टैंड ट्रेनों के चलने से यात्री संख्या में भी इजाफा होगा। दरअसल नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत होती है। अब ढांसा बस स्टैंड पर मेट्रो स्टेशन के साथ बड़ी अंडरग्राउंड पार्किंग बन से यह समस्या कम हो जाएगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस रूट पर पार्किंग सुविधा के चलते यात्रियों की संख्या में इजाफा होना तय है। 

Delhi Metro Commuters Alert ! लाखों मेट्रो यात्रियों का सफर जल्द होने वाला है आसान, UP-हरियाणा के लोगों को भी होगा लाभ