विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कनॉट प्लेस जाने वाले यात्री ध्यान दें, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का गेट-4 खुलने के बाद गेट-7 होगा बंद

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 21 Feb 2023 04:20 PM (IST)

Delhi Metro News दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का चार नंबर गेट पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के ...और पढ़ें

राजीव मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-7 हुआ बंद, गेट नंबर-4 यात्रियों के लिए खुला
राजीव मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर-7 हुआ बंद, गेट नंबर-4 यात्रियों के लिए खुला

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का चार नंबर गेट पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से शुरू हो गया है। 29 जनवरी को कुछ नवीनीकरण का काम होने के चलते गेट बंद कर दिया गया था, जो मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं, डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार से सात नंबर गेट अब बंद कर दिया जाएगा।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सात नंबर गेट को नवीनीकरण के चलते बंद किया जा रहा है। यहां से यात्रियों के प्रवेश और निकास (Entry and Exit) पर रोक रहेगी। हालांकि यह गेट कब से सुचारू होगा, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है।

इस गेट का इस्तेमाल करें यात्री

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी, DMRC) का कहना है कि गेट नंबर सात के नजदीक गेट नंबर आठ है। इसलिए स्टेशन पर पहुंचने के लिए यात्री गेट नंबर सात के बदले गेट नंबर आठ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi: अब मेट्रो स्टेशन से घर तक पहुंचाएगा DMRC, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनाया ये खास प्लान