विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro में सफर करने के दौरान 400 से ज्यादा यात्रियों पर लगा जुर्माना, आप भी न करें ये गलती

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 14 Apr 2021 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 07:26 PM (IST)

डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने 13 अप्रैल को विभिन्न मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो ...और पढ़ें

मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है लेकिन इसके बावजूद बहुत से ऐसे लोग हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। यहां तक कि मेट्रो में सफर करने के दौरान मास्क नहीं लगा रहे हैं और कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोग खुद और दूसरों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) अभियान चला रहा है। मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मेट्रो के फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने 13 अप्रैल को विभिन्न मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो के अंदर अभियान चलाया। इस दौरान 422 यात्रियों को फेस मास्क ठीक से न पहनने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के लिए दंडित किया गया। ठीक तरीके से मास्क न पहनने के आरोप में 422 यात्रियों से 200-200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली मेट्रो में नियम सख्त हैं। मास्क नहीं पहनने पर दौ सौ रुपये का चालान किया जाता है। इसका सख्ती से पालन भी किया जा रहा है। यात्रा नियमों का उल्लंघन करने पर पहले यात्रियों को समझाने के बाद छोड़ दिया जाता था लेकिन अब जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके बावजूद बहुत से लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठीक से मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।

 इसे भी पढ़ेंः Weekend Curfew in Delhi: शादी समारोह के लिए सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगी छूट

Indian Railway News: आज से चलने लगीं ये 4 ट्रेनें, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के यात्रियों को होगा फायदा, देखें- ट्रेनों की पूरी लिस्ट

 

दिल्ली में बिना मास्क के दो हजार रुपये है जुर्माना

कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए दिल्ली सरकार भी सख्त रवैया अपना रही है। मास्क नहीं लगाने वालों से दो हजार रुपये वसूला जा रहा है। डीटीसी की बसों में बिना मास्क के एंट्री तक नहीं है।

Delhi Weekend Curfew: क्या दिल्ली के लोगों को 55 घंटे तक करना पड़ेगा कर्फ्यू का सामना, जानने के लिए पढ़ें- स्टोरी

वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री लगातार लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद बाजारों और अन्य जगहों पर बहुत से लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः नोएडा और गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव, 15 मई तक रहेंगे बंद रहेंगे स्कूल

 

इसे भी पढ़ेंः FCI ने MSP पर 4740 क्विंटल गेहूं खरीदा, केजरीवाल के मंत्री ने कहा- किसानों को परेशान न करें अधिकारी