विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: पिता बोले- 'गाल की हड्डी टूटने से बेटी बोल और खा नहीं पा रही', टीचर ने पहली मंजिल से फेंका था छात्रा को

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 17 Dec 2022 03:58 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम बालिका विद्यालय में महिला टीचर द्वारा पहली मंजिल से फेंकी गई कक्षा पांच की बच्ची की हालत ...और पढ़ें

पीड़िता के बोले पिता- मेरी बेटी न खा पा रही, न बोल पा रही
पीड़िता के बोले पिता- मेरी बेटी न खा पा रही, न बोल पा रही

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली के मॉडल बस्ती स्थित दिल्ली नगर निगम बालिका विद्यालय में महिला टीचर द्वारा पहली मंजिल से फेंकी गई कक्षा पांच की छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेट न बोल पा रही है और न ही खाना खा पा रही है। छात्रा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एमसीडी स्कूल की एक शिक्षिका द्वारा पिटाई की गई कक्षा 5 की लड़की के पिता अभी भी इस घटना से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी गाल की हड्डी टूटने के कारण खाने या बोलने में असमर्थ है।

पैर और सिर में चोटें आई

उसके पिता के मुताबिक बच्ची के पैर और सिर के एक हिस्से में भी चोटें आई हैं। पिता ने कहा कि वह कुछ भी खा या पी नहीं पा रही है। डॉक्टर ने बताया कि उसे शनिवार को छुट्टी दे दी जाएगी। लेकिन बच्ची को और दो दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

पिता ने की शिक्षिका को कड़ी सजा दिलाने की मांग

पिता ने शिक्षिका को कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि 'कोई एक बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। पिता ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उन्हें बेटी की घटना के बारे में शुक्रवार को बताया गया था। उन्होंने कहा जब मुझे हमले के बारे में स्कूल से सूचना मिली तो मैं काम पर था। स्कूल पहुंचने पर बताया कि बेटी को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिता ने कहा कि जब बेटी ने उसे देखा तो वह रो पड़ी और उसकी पत्नी बेहोश हो गई। बेटी गाल में चोट लगने के कारण बोल नहीं पा रही थी। पिता ने मांग की कि शिक्षिका को हटाया जाए और कड़ी सजा दी जाए। वह किसी भी बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। हम अपने बच्चों को शिक्षा के लिए भेजते हैं। वह अन्य छात्रों के साथ भी ऐसा ही कर सकती है।

ये भी पढ़ें- Delhi Crime: शख्स ने अपने ही 2 साल के बच्चे को पहली मंजिल से फेंका, फिर तीसरे फ्लोर से लगाई छलांग

ये था मामला

पुलिस के अनुसार, लंच के समय कक्षा पांच के बच्चे रोज की तरह पहली मंजिल में चल रही कक्षा से निकलकर नीचे नहीं उतरे। इस बीच, कक्षा में मौजूद क्लास टीचर गीता ने बच्ची को कक्षा के बाहर बालकनी से नीचे फेंक दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, करीब 11 साल की बच्ची के चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

पुलिस ने कहा कि गीता रानी देशवाल(26) के रूप में पहचानी जाने वाली शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है, यह कहते हुए कि घटना के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।