Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD में और मजबूत हुई BJP, 11 विधायकों से मेयर चुनाव जीतना हुआ और आसान; जानें किसके पास कितने सदस्य

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 21 Mar 2025 09:45 PM (IST)

    दिल्ली में होने वाले एमसीडी महापौर चुनाव से पहले बीजेपी की राह आसान हो गई है। दिल्ली विधानसभा ने निगम में 14 विधायकों का मनोनयन किया है जिसमें से 11 बीजेपी और 3 आप के हैं। अब निगम सदन में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 135 हो गई है जबकि आप के सदस्यों की संख्या 119 हो गई है। महापौर चुनाव जीतने के लिए 131 सदस्य चाहिए।

    Hero Image
    दिल्ली विधानसभा ने 14 विधायकों का निगम में मनोनयन कर दिया है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अगले माह होने वाले दिल्ली में एमसीडी के महापौर चुनाव जीतने के लिए भाजपा की राह और आसान हो गई है। दिल्ली विधानसभा ने निगम में 14 विधायकों का मनोनयन कर दिया है। निगम में मनोनीत किए गए 14 में 11 भाजपा के विधायक हैं जबकि तीन विधायक आप के हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में निगम सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 135 हो गई है जबकि आप के सदस्यों की सदस्यों की संख्या 119 हो गई है। जबकि महापौर चुनाव जीतने के लिए मात्र 131 सदस्य चाहिए। निगम में विधायकों का मनोनयन इसलिए भी अहम है क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के साथ विधायकों को महापौर चुनाव में मतदान करने का अधिकार होता है।

    वर्तमान में भाजपा के 262 में से 135 सदस्य

    दिल्ली नगर निगम में वर्तमान में 238 पार्षद हैं। साथ ही सात लोकसभा तो तीन राज्यसभा और 14 विधायकों के साथ कुल सदस्यों की संख्या 262 हो गई है। इसमें 131 या उससे ज्यादा जो भी महापौर प्रत्याशी वोट ले लेगा उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। वर्तमान में भाजपा के 262 में से 135 सदस्य हैं। इसमें 117 पार्षद, सात लोकसभा सांसद और 11 विधायक शामिल हैं। जबकि आप के पास 113 पार्षदों और तीन राज्यसभा सदस्यों व तीन विधायकों के साथ उसके पास 119 सदस्य हो गए हैं। जबकि कांग्रेस के पास आठ सदस्य हैं।

    भाजपा के इन विधायकों को किया गया मनोनीत

    दिल्ली विधानसभा में भाजपा के जिन पार्षदों को निगम में मनोनीत किया गया है उसमें भाजपा के आरकेपुरम से विधायक अनिल शर्मा, संगम विहार से विधायक चंदन चौधरी, रोहताश नगर से विधायक जितेंद्र महाजन, शकूरबस्ती से विधायक करनैल सिंह, नांगलोई से विधायक मनौज शौकीन, नजफगढ़ से विधायक नीलम पहलवान, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, शाहदरा से संजय गोयल, त्रिलोकपुरी से विधायक रवि कांत और जंगपुरा से विधायक तरविंदर मारवाह सदस्य होंगे।

    यह निगम में रोचक होगा कि मारवाह के बेटे इसी निगम में पार्षद हैं और वह विधायक बनकर निगम में साथ-साथ बैठेंगे। जबकि आप के पटेल नगर से विधायक प्रवेश रत्न, गोकलपुरी से विधायक चौ. सुरेंद्र कुमार और बदरपुर से विधायक राम सिंह नेताजी को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा निगम में मनोनीत किया गया है।

    निगम में हर वर्ष सदन की बैठक में महापौर का होता है चुनाव

    उल्लेखनीय है कि निगम एक्ट के अनुसार हर वर्ष अप्रैल में होने वाली पहली निगम सदन की बैठक में महापौर का निर्वाचन होता है। 2022 में हुए निगम चुनाव में यह चौथे वर्ष का महापौर चुनाव होगा। अब तक तीन वर्षों के हुए महापौर चुुनाव में आप को जीत मिली है। 2022 में निगम चुनाव में आप को 250 में से 134 पार्षद जीतकर आए थे और भाजपा के 103, कांग्रेस के नौ तो तीन निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे।

    कौन-कौन करता है महापौर चुनाव में मतदान

    • निगम पार्षद
    • राज्यसभा सदस्य
    • लोकसभा सदस्य
    • 14 मनोनीत विधायक

    महापौर चुनाव के लिए किसके पास हो गए अब कितने सदस्य

    • कुल सदस्य- 262
    • भाजपा- 135 (117 पार्षद, 11 विधायक और सात लोकसभा सदस्य)
    • आप- 119 (113 पार्षद और तीन राज्यसभा सदस्य व तीन विधायक)
    • कांग्रेस- 8

    यह भी पढ़ें- 'BJP अपनी ही दवाई का स्वाद चख रही', अधिकारियों के व्यवहार पर सौरभ भारद्वाज ने क्यों ली चुटकी