यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MCD सदन की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट, निगम उपायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर AAP ने किया शोर
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। नेता सदन प्रवेश वाही ने यूईआर-2 परियोजना के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सदन की बैठक गुरुवार को शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई। नेता सदन प्रवेश वाही ने बैठक की शुरुआत में यूईआर-2 परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 11 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद पार्षद अनिल त्यागी को बोलने का मौका दिया गया, लेकिन विपक्ष ने तुरंत हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की वजह एक दिन पहले पार्षद पंकज लूथरा द्वारा निगम उपायुक्त पर लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने इन आरोपों को लेकर जोरदार विरोध जताया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। वे हंगामा करते हुए सदन की कार्यवाही को रोकने पर आमादा हो गए थे।
ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच आप पार्षद उपायुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- 'सरकार बदली है पर बदलाव तभी दिखाई देगा जब...', एलजी सक्सेना ने MCD कर्मचारियों से की बात
