विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022: 1100 से ज्यादा नामांकन हुए रद, कांग्रेस के कई प्रत्याशियों का नॉमिनेशन भी खतरे में

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 17 Nov 2022 07:29 AM (IST)

Delhi MCD Election 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1389 पर्चों की जांच पूरी हो चुकी है। वहीं 65 ...और पढ़ें

Delhi MCD Election 2022: 1100 से ज्यादा नामांकन हुए रद, खतरे में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों का नॉमिनेशन
Delhi MCD Election 2022: 1100 से ज्यादा नामांकन हुए रद, खतरे में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों का नॉमिनेशन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया देर रात तक चलने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। 2585 नामांकनों में से 1389 नामांकन उचित पाए गए हैं जबकि 1131 रद कर दिए गए हैं। शेष 65 नामांकन पत्रों की जांच अब बृहस्पतिवार को होगी।

वहीं, देवनगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला खोरवाल और कवरिंग कैंडिडेट मदन खोरवाल का नामांकन रद हो गया है। इससे अब इस वार्ड में केवल भाजपा, आम आदमी पार्टी और बसपा प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। दरियागंज वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी ने आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी सारिका चौधरी पर दो वोटर आइकार्ड (दिल्ली और उत्तर प्रदेश) होने और दिल्ली महिला आयोग में सदस्य सचिव पद से इस्तीफा न देने व लाभ के पद का आरोप लगाते हुए नामांकन रद करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में सारिका चौधरी से पक्ष मांगा गया जो मिल नहीं सका।

नामांकन रद होने के कई कारण

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सभी रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में सुबह से ही नामांकन जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई थी जो कि देर रात तक चली। आयोग के अधिकारी ने बताया कि नामांकन रद होने के कई कारण हैं जिसमें गलत नामांकन फार्म होने के साथ ही, कुछ फार्म अधूरे हैं, कई के प्रस्ताव भी अधूरे थे और कई में एफिडेविट भी नहीं था।

कुछ उम्मीदवारों ने एक से अधिक नामांकन भी किए थे और उनके कवरिंग कैंडिडेट भी थे। कई उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी से थे, लेकिन उनका जाति प्रमाण पत्र मान्य नहीं पाया गया साथ ही कई के पास सिंबल आर्डर के लिए जरूरी फार्म भी सही नहीं था। इसलिए यह नामांकन रद किए गए हैं। आयोग के अनुसार 19 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी पर्चा वापस ले सकता है।

कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशियों का भी नामांकन खतरे में

नगर निगम में 250 वार्ड हैं। ऐसे में कम से कम 250 प्रत्याशी प्रत्येक राजनीतिक दल के होने चाहिए। लेकिन, कांग्रेस की ओर से 405 नामांकन हुए थे। जिसमें से 242 योग्य पाए गए हैं जबकि 149 रद हो गए हैं। 14 की जांच बृहस्पतिवार को होनी है। यानी आठ सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के पर्चों की जांच नहीं हो पाई है।

अगर, कोई भी दस्तावेज कम निकला तो देवनगर वार्ड के बाद दूसरे वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशी के पर्चे रद हो सकते हैं। वहीं बूथ स्तर की मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Mcd Election 2022: माडल टाउन और वजीरपुर के विधायक को जारी होगा नोटिस, ACB जल्द करेगी पूछताछ

Delhi MCD Election: दरियागंज से कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद की EC से शिकायत, AAP प्रत्याशी के पास 2-2 वोटरकार्ड