Delhi Master Plan: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के जल्द लागू होने की उम्मीद, जानिए क्या है इसकी खास बातें
दिल्ली मास्टर प्लान - 2041 के जल्द अधिसूचित होने की उम्मीद है। इस योजना में दिल्ली के विकास से जुड़े जटिल मुद्दों का समाधान किया जाएगा। लैंड पूलिंग पॉलिसी और ग्रीन डेवलपमेंट एरिया (जीडीए) नीति को लागू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। 30 अप्रैल तक लैंड पूलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अप्रैल, 2023 में दिल्ली मास्टर प्लान-2041 का ड्राफ्ट केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया था। पिछले दो वर्षों से इसके अधिसूचित होने का इंतजार है। मंत्रालय का कहना है दिल्ली के विकास से संबंधित कई जटित मुद्दे हैं, जिसका समाधान आवश्यक है। इस दिशा काम किया जा रहा है। इससे शीघ्र ही नया मास्टर प्लान लागू होने की उम्मीद है।
भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 16 दिसंबर, 2024 को संसद में शून्य काल के दौरान डीडीए की लैंड पूलिंग पालिसी ग्रीन डेवलपमेंट एरिया (जीडीए) का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि इसके लागू नहीं होने से दिल्ली में अनियोजित विकास हो रहा है।
किसानों को लाभ और रोजगार का होगा सृजन
अनधिकृत कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। लैंड पूलिंग व जीडीए पॉलिसी लागू होने से सरकार को राजस्व मिलने के साथ ही किसानों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। दिल्ली के नियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
30 अप्रैल तक लैंड पूलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन
पिछले दिनों केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने पत्र लिखकर सांसद को बताया है कि इन दोनों नीतियों को लागू करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। 30 अप्रैल तक लैंड पूलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस नीति के तहत कुल 7630 हेक्टेयर भूमि शामिल किया जाना है।
105 गांवों में 26 शिविर आयोजित किए गए
इसमें शामिल होने के लिए भूमि मालिकों को प्रोत्साहित करने के लिए 105 गांवों में 26 शिविर आयोजित किए गए हैं। लैंड पूलिंग के लिए 15 क्षेत्रों में कंसोर्टियम गठन के लिए डीडीए द्वारा नोटिस जारी किया या है। कंसोर्टियम, भूमि मालिकों का समूह होता है। यह डीडीए की निगरानी में मिलकर भूमि का विकास करता है।
जीडीए नीति को दिल्ली के ड्राफ्ट मास्टर प्लान में किया गया शामिल
सांसद को दिए गए जवाब में बताया गया है कि हरित क्षेत्र और निम्न घनत्व वाले आवासीय क्षेत्र के अंतर्गत विकास की परिकल्पना करने वाले जीडीए नीति को दिल्ली के ड्राफ्ट मास्टर प्लान-2041 में शामिल किया गया है। इस मास्टर प्लान में दिल्ली के विकास से संबंधित जटिल मुद्दों को विस्तृत विश्लेषण के साथ हल करने का काम चल रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।