विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: बड़े भाई ने लिव-इन पार्टनर का गला दबाकर की हत्या, छोटे ने पकड़े पैर; साथ देने वाली बहन गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 21 Apr 2023 09:00 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2023 09:31 PM (IST)

Delhi Live in Partner Murder दिल्ली पुलिस ने करावल नगर में लिव इन पार्टनर की हत्या करने के मामले में ...और पढ़ें

गला दबाकर लिव-इन पार्टनर की हत्या, बाइक से शव ले जाकर लगाया ठिकाने; मदद करने वाली बहन गिरफ्तार
गला दबाकर लिव-इन पार्टनर की हत्या, बाइक से शव ले जाकर लगाया ठिकाने; मदद करने वाली बहन गिरफ्तार

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन] महालक्ष्मी विहार में महिला की हत्या के बाद सड़क पर फेंके गए शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के लिव इन पार्टनर ने गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की पहचान उत्तराखंड के मिराजपुर निवासी रोहिना नाज उर्फ माही के रूप में हुई थी।

उसके लिव इन पार्टनर ने अपनी बहन और भाई के साथ मिलकर हत्या की। बाद में मोटरसाइकिल पर शव रखकर घर से 19 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल पार्टनर की बहन को गिरफ्तार किया है।

उसकी पहचान भोलानाथ नगर निवासी पारुल के रूप में हुई है। महिला का पार्टनर विनीत पंवार व उसका भाई मनीष फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

12 अप्रैल को मिला था शव

जिला पुलिस उपायुक्त डा. जाय टिर्की ने बताया बताया कि 12 अप्रैल रात 10:40 बजे करावल नगर के महालक्ष्मी विहार में सड़क पर एक महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान नहीं हुई थी, 15 अप्रैल को पोस्टमार्टम कराया तो पता चला महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन लोग

वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग दिखे, दूसरे फुटेज में सिर्फ दो ही लोग नजर आए। पता चला कि मोटरसाइकिल से फेंककर गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने 12 किलोमीटर क्षेत्र के फुटेज खंगालते हुए फर्श बाजार में पहुंची। वहां के एक फुटेज में दिखा एक शख्स कंधे पर शव को रखकर ले जार रहा है।

पारुल के साथ रहती थी रोहिना

उसके साथ एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने मृतका के साथ ही फुटेज में दिख रहे दोनों लोगों की पहचान की। पुलिस मृतका के घर गई तो ताला लगा मिला। पुलिस को पता चला रोहिना (लिव इन पार्टनर) पारुल के साथ रहती थी, वह घर खाली करके फरार है। वह घर का सामान तांगे पर लादकर ले गई।

तांगे वाले से की पूछताछ

पुलिस ने तांगे वाले को तलाश करना करना शुरू किया, वह इलाके में पुलिस को मिल गया। पुलिस ने उससे महिला के घर का पता किया। भोलानाथ नगर से सात किलोमीटर दूर कृष्णा नगर से महिला को किराये के घर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उसके भाई विनीत ने गला दबाया था, जबकि मनीष ने उसके पैर पकड़े थे। हत्या के बाद शव को कई घंटे बेड में छिपा दिया था।

चार साल पहले दोनों घर से भाग गए थे

पुलिस ने बताया वर्ष 2017 में विनीत और रोहिना इंटरनेट मीडिया के जरिये मिले थे। दोनों अलग-अलग धर्म से थे। घर वालों को उनका यह रिश्ता पसंद नहीं था। चार वर्ष पहले दोनों घर से भाग गए थे। लेकिन उन्होंने शादी नहीं की और लिव इन में रहने लगे।

विनीत मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित काकरीपुर गांव का रहने वाला था। वर्ष 2019 में उसने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। उसके जेल जाने के बाद रोहिना उसकी बहन के साथ भोलानाथ नगर में रहने लगी।

कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। नवंबर 2022 में विनीत जमानत पर बाहर आ गया, रोहिना उसपर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे।

रोहिना को बेचने की थी योजना

पुलिस को पता चला कि रोहिना को पारुल बेचना चाहती थी। जब इसके बारे में रोहिना को पता चला तो वह विनीत से झगड़ने लगी। तभी पारुल ने उसे खत्म करने का फैसला किया।