Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaheedi Park: CM-LG ने शहीदी पार्क का किया उद्घाटन, कबाड़ से बनी भारत माता और बलिदानियों की मिलेंगी स्मृतियां

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 09:23 PM (IST)

    आईटीओ के बहादुरशाह जफर मार्ग पर बनकर तैयार हुआ भारत का पहला शहीदा पार्टा (मैदानी संग्राहलय) का उद्धाटन मंगलवार को हो गया। जनता के लिए यह 9 अगस्त से खुल जाएगा। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महापौर डॉ शैली ओबेराय उपमहापौर आले मोहम्मद व निगमायुक्त ज्ञानेश भारती मौजूद रहे। 23 जुलाई 2022 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी नींव रखी थी।

    Hero Image
    शहीदी पार्क में मौजूद दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और मेयर।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आईटीओ के बहादुरशाह जफर मार्ग पर बनकर तैयार हुआ भारत का पहला शहीदा पार्टा (मैदानी संग्राहलय) का उद्धाटन मंगलवार को हो गया। इस दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महापौर डॉ शैली ओबेराय, उपमहापौर आले मोहम्मद व निगमायुक्त ज्ञानेश भारती मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 जुलाई 2022 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी नींव रखी थी। इसमें भारत की पहली भारत माता की कबाड़ से बनी हुई प्रतिकृति लगाई गई है। इतना ही नहीं लोहे के कबाड़ से आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बलिदानियों का भी विवरण हैं।

    सवा चार एकड़ में फैला है पार्क

    सवा चार एकड़ में फैले इस पार्क को भारत का पहला मैदान संग्राहलय इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि यह दिल्ली नगर निगम द्वारा पहला ऐसा प्रयोग हैं। जिसमें आजादी के आंदोलनों का वर्णन खुले आसमान के नीचे पार्क में लोहे के कबाड़ से बनी प्रतिकृतियों के माध्यम से दिखाया गया है। 16 करोड़ की राशि और 200 टन लोहे के कबाड़ से इसे बनाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि वेस्ट टू आर्ट तकनीक पर निगम का यह तीसरा पार्क हैं। इससे पहले वेस्ट टू वंडर और भारत दर्शन जैसे पार्क निगम बना चुका है।