यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: खालिस्तानी समर्थक नारे लगाने वाले विक्रम और बलराम के खिलाफ LG ने अभियोजन की दी मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने देश विरोध नारे लगाने और फैलान वाले विक्रम सिंह और बलराम सिंह के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने देश विरोध नारे लगाने और फैलान वाले विक्रम सिंह और बलराम सिंह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। दोनों पर प्रतिबंधित संगठन- सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने विक्रम और बलराम को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में खालिस्तानी समर्थक भित्तिचित्र बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वे एसएफजे के संस्थापक, भगोड़े अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर ऐसे काम कर रहे थे।
