Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द लागू होगा Smart Card System, अपग्रेड किए जाएंगे सभी ISBT

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 05:11 PM (IST)

    दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में परिवहन विभाग और ISBT के विकास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। सार्वजनिक परिवहन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ISBT परिसरों के आधुनिकीकरण और एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली पर चर्चा हुई। परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह भी बैठक में शामिल रहे।

    Hero Image
    दिल्ली सचिवालय में बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉ. पकंज सिंह।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में परिवहन विभाग और अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) के विकास को लेकर समीक्षा बैठक हुई।

    बैठक में राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम बनाने के साथ ही सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

    खासतौर पर ISBT परिसरों के आधुनिकीकरण और एकीकृत स्मार्ट कार्ड प्रणाली को लागू किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।

    यात्रा का अनुभव होगा स्मार्ट, Traffic का दबाव कम 

    इन फैसलों से दिल्ली की जनता को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि ट्रैफिक दबाव भी कम होगा और यात्रा का अनुभव अधिक सहज और स्मार्ट बनेगा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली की जनता को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं।

    पारदर्शी तरीके से किए जाएंगे सभी काम

    उन्होंने साफ कहा कि यात्री सुविधाएं और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी कार्य पारदर्शी तरीके से किए जाएं।

    स्मार्ट कार्ड प्रणाली लागू होने से यात्रियों को बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के बीच आसान और कैशलेस सफर की सुविधा मिलेगी।

    बैठक में कैबिनेट मंत्री पंकज सिंह, परिवहन विभाग और दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DTIDC) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- 'वाहनों को आयु नहीं फिटनेस के आधार पर चलने की मिले अनुमति', जागरण विमर्श में बोलीं रेखा गुप्ता

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner