VIDEO: दिल्ली में जीटी करनाल हाईवे के फ्लाईओवर का हिस्सा धंसा, गहरे गड्ढे में फंसकर ऑटो ड्राइवर घायल
दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया। इस घटना में एक ऑटो रिक्शा गड्ढे में फंस गया और चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और यातायात को डायवर्ट कर दिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी करनाल रोड) पर अलीपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया है। इस गड्ढे में एक ऑटो रिक्शा फंस गया और चालक घायल हो गया। पुलिस ने फिलहाल फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और यातायात को डायवर्ट कर सर्विस लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है।
यह वाक्या सुबह आठ बजे का बताया जा रहा है। फ्लाईओवर पर एकाएक रोड धंस गया और चार से पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास दरारें भी दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ऑटो रिक्शा गड्ढे में फंस गया।
#WATCH | Delhi | A portion of the flyover on National Highway 44 under the Alipur police station area caved in following heavy rains. pic.twitter.com/za3L1jKwdG
— ANI (@ANI) September 4, 2025
इस दुर्घटना में चालक चोटिल हो गया। चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि फ्लाईओवर जमीन से 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर है। पुलिस का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर दिया गया है।
उधर, उफनती यमुना नदी के पानी ने कश्मीरी गेट को अपनी चपेट में ले लिया है। आईएसबीटी में सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित रहा रहा है। रिंग रोड पर पानी भरने से जाम लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Delhi NCR Flood News: राजधानी में विकराल हुई यमुना, सिविल लाइंस और दिल्ली सचिवालय के पास पहुंचा पानी
#WATCH | Delhi: Severe waterlogging witnessed as water from the overflowing Yamuna river enters parts of the national capital.
(Visuals from ISBT Kashmere Gate) pic.twitter.com/crRi8cATPK
— ANI (@ANI) September 4, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।