Delhi Flood Alert: यमुना के बढ़ते जलस्तर से राजधानी में हालात खराब, ड्रोन से ऐसा दिखा कश्मीरी गेट का हाल
दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात हैं पानी सिविल लाइंस और सचिवालय के पास तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में लगातार बारिश का दौर जारी है। रिंग रोड सिविल लाइंस क्षेत्र में पानी भरने से कश्मीरी गेट के पास जाम लग गया है जिससे यातायात प्रभावित है। पुराना लोहा पुल बंद होने के कारण 40 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में यमुना नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति यह है कि यमुना का पानी सिविल लाइंस और दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंच चुका है। बाढ़ की चेतावनी के बीच गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी बारिश का दौर जारी है।
वहीं, यमुना नदी का पानी रिंग रोड सिविल लाइंस क्षेत्र की सर्विस लेन में भरा गया है। इससे रिंग रोड पर कश्मीरी गेट के पास सड़क के दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई है और लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली में पुराना लोहा पुल बंद होने से 40 ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
रिंग रोड पर बेला रोड सिविल लाइन के पास जमा हुआ पानी। फिलहाल यातायात चल रहा है।
इस बीच, आज राहत भरी खबर यह है कि पूर्वी दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है।
यमुना का जलस्तर बढ़ा, कश्मीरी गेट के कुछ हिस्सों में पानी भरा#yamunaflood #DelhiFlood pic.twitter.com/et9dkMdBut
— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) September 4, 2025
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, नूंह, पलवल, पानीपत, सोनीपत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें- Delhi NCR Flood News: राजधानी में विकराल हुई यमुना, सिविल लाइंस और दिल्ली सचिवालय के पास पहुंचा पानी
यह भी पढ़ें- Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, हजारों लोग हुए बेघर; NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा
कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर?
इससे पहले, गुरुग्राम में बुधवार को को हुई वर्षा से शहर का मौसम बदल गया। दिनभर आसमान घने बादलों से ढका रहा और उद्योग विहार, शंकर चौक व एंबियंस मॉल क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं मानेसर इलाके में भी बूंदाबांदी के चलते लोगों ने राहत महसूस की। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की ठंडी हवा भी चलीं। शाम के समय हुई वर्षा के बाद शहर के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत का यह सिलसिला जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार, 11 सितंबर तक गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा का दौर बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा मौसम सामान्य से बेहतर रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।