Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP सरकार बाढ़ राहत में भी फेल', दिल्ली के निचले इलाकों के डूबने के बाद AAP ने साधा निशाना

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 09:00 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर उपराज्यपाल और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में भाजपा विफल रही है। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावितों की मदद करने की अपील की है और राहत कार्यों में जुटने को कहा है।

    Hero Image
    भाजपा सरकार बाढ़ राहत में भी फेल- आप।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राजधानी में बाढ़ की स्थिति को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और जमीनी स्तर पर राहत कार्यों से अनुपस्थित रहने का आरोप लगा उन पर सवाल उठाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने यमुना का जल स्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को फौरी राहत पहुंचाने में भी भाजपा सरकार को फेल बताया है। आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा के चारों इंजन फेल हो गए हैं और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल की सरकार को याद कर रहे हैं।

    इस बाबत आप की दिल्ली इकाई ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आप ने कहा कि भाजपा सरकार ने कैंप ऐसी जगह लगाए, जो पानी में डूब गए। लोगों को दवाई नहीं मिल रही है। रात 12 बजे बच्चों को खाना मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में समय से पहले मुनादी करवा कर गरीब लोगों के लिए कैम्प लगवाए गए, खाने, पीने और दवाई का इंतज़ाम किया गया। ख़ुद मुख्यमंत्री और मंत्री दौरा करते थे, सभी मंत्रियों को बाढ से राहत के लिए सड़कों उतारा गया था, मगर अब भी ऐसा नहीं हो रहा है।

    दिल्ली में बाढ़ृ है दिल्ली की भाजपा सरकार के मंत्री अन्य मुद्दों पर बैठकें कर रहे हैं और उन पर बयान जारी कर रहे हैं। जबकि इस समय दिल्ली में सबसे बड़ा मुद्दा बाढ़ प्रभावितों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सेवा में जुटने की अपील की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

    केजरीवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं और हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाएं। आप ने कहा है कि केजरीवाल के आह्वान के बाद आप कार्यकर्ता जमीन पर उतर कर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में जुट गए हैं।

    यह भी पढ़ें- दो जगह वोटर लिस्ट में नाम मिलने पर बुरी फंसीं कांग्रेस नेता की पत्नी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

    comedy show banner
    comedy show banner