Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Firing: दिल्ली के वेलकम इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी गोली

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 11 Jan 2025 03:56 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली एक बार फिर अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक शख्स ने शुक्रवार रात गोलीबारी को अंजाम दिया। इसमें 15 साल का एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को वेलकम इलाके के बी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

    Hero Image
    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार रात अंधाधुंध फायरिंग।

    पीटीआई, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 15 साल का एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को वेलकम इलाके के बी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पीड़ित के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे जब वह गली में खड़ा था तो आरोपी आया और गाली-गलौच करने लगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी। गोली लगने के बाद पीड़ित जमीन पर गिर पड़ा।

    घायल किशोर की हालत स्थिर

    पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। घायल किशोर की हालत स्थिर है और उससे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: पांच का समोसा, 15 के कुलचे खिला सकेंगे प्रत्याशी; हर खर्चे का हिसाब-किताब तय