विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के नरेला में स्कूल से 10 साल के बेटे को लाने के बाद पिता ने पहले पीटा, फिर गला दबाकर की मासूम की हत्या

Published: Tue, 29 Jul 2025 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2025 10:35 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के नरेला में एक पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद आरोपित ...और पढ़ें

ओम विहार कॉलोनी में पिता ने वंश की हत्या कर दी।
ओम विहार कॉलोनी में पिता ने वंश की हत्या कर दी।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला थाना क्षेत्र के ओम विहार काॅलोनी में मंगलवार शाम पिता ने अपने 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता मौके से फरार हो गया। नरेला थाना पुलिस हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर पिता का पता लगा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपित पिता नशे का आदि है, पत्नी और बच्चों के साथ आए दिन मारपीट करता था। पत्नी एक महीने से पति से अलग अपने दो बेटों के साथ रहती थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पति कई बार बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

इसकी शिकायत भी नरेला थाना पुलिस से तीन बार की है, लेकिन समय रहते इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपित की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई है। मृतक बच्चे की पहचान 10 वर्षीय वंश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित नरेंद्र नरेला के बांकनेर गांव स्थित ओम विहार का रहने वाला है। प्लंबर का काम करता है। पत्नी और दो बेटे 12 वर्षीय कार्तिक और 10 वर्षीय वंश के साथ रहता था।

मृतक वंश के रिश्तेदार परमजीत ने बताया कि आरोपित नरेंद्र नशे का आदि है। वह नशे की हालत में अपनी पत्नी और बच्चों की आए दिन पिटाई करता था। जिससे परेशान होकर पत्नी कई बार पति से अलग रहने लगी।

बाद में नरेंद्र बच्चों को मनाकर अपने साथ ले जाता था। इस बीच आरोपित की शिकायत नरेला थाना पुलिस से भी  की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से आरोपित बार-बार अपने परिवार के साथ मारपीट करने लगा।

स्कूल से आइसक्रीम दिलाने के बहाने घर लाया, फिर कर दी हत्या

परमजीत ने बताया कि वंश इलाके के ही एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मंगलवार की सुबह अपने घर से स्कूल के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी होने पर वंश के पिता नरेंद्र आइसक्रीम के बहाने वंश को घर ले आया।

आरोप है कि उसने कमरे में ले जाकर पहले वंश की पिटाई की। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने वंश की मां के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है।

भाई और मां का रो-रोकर बुरा हाल

वंश की मां और उसके बड़े भाई कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि वह खुद मजदूरी करके बच्चों को पढ़ा रही थी। दोनों बच्चों का खर्च भी खुद ही उठा रही थी। पति आए दिन नशे की हालत में उन्हें और उनके बच्चों के साथ मारपीट करता था।

कई बार हम इससे अलग हुए, ताकि यह ठीक से रहने लगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक महीने पहले ही इससे फिर से हम अलग रहने लगे थे। पहले जान से मारने की धमकी देता था, अब यह धमकी को हकीकत में अंजाम दिया। इसकी शिकायत कई बार नरेला थाना पुलिस से की, लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: रात को गर्लफ्रेंड संग की जमकर पार्टी, सुबह छठी मंजिल से युवती को नीचे फेंका; मौत