विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: रात को गर्लफ्रेंड संग की जमकर पार्टी, सुबह छठी मंजिल से युवती को नीचे फेंका; मौत

Published: Tue, 29 Jul 2025 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:14 PM (IST)

Mansa Devi Apartment death दिल्ली के मनसा देवी अपार्टमेंट में साधना सिंह नामक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ...और पढ़ें

दिल्ली के मनसा देवी अपार्टमेंट में युवती का संदिग्ध शव। फोटो जागरण
दिल्ली के मनसा देवी अपार्टमेंट में युवती का संदिग्ध शव। फोटो जागरण

HighLights

  1. रात में महिला मित्र के साथ की थी पार्टी, सुबह वारदात को दिया अंजाम।
  2. मृतका के सिर में आई गंभीर चोट, पैर, हाथ भी टूटे।
  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपित इंजीनियर को किया गिरफ्तार।

शमशे आलम, बाहरी दिल्ली।(Delhi Murder) नरेला के मंशा देवी अपार्टमेंट में रहने वाले एक बीटेक इंजीनियर ने महिला मित्र को छठी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मृतका के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव एक इमारत के नीचे पड़ा है।

जिसके सिर से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी एफएसएल और क्राइम टीम को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस ने आरोपित इंजीनियर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना का रहने वाला है। वहीं मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि नरेला थाना पुलिस को इस वारदात की जानकारी मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

जहां से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित दीपक ने पहले अपनी महिला मित्र के साथ पार्टी की। फिर किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान दीपक ने महिला मित्र को नीचे फेंक दिया।

जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपित दीपक ने बीटेक इंजीनियर है, जो दिल्ली के ही किसी कंपनी में काम करता है। जबकि मृतका इस इंजीनियर के संपर्क में कैसे आई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक महीने पहले किराये के मकान में रहने आया था आरोपित

वहीं, मंसा देवी आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी रिषि प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि करीब एक से डेढ़ महीने पहले आरोपित दीपक ने यहां ई-2 ब्लाक स्थित एक इमारत की छठी मंजिल पर एक फ्लैट किराये पर लिया था।

इसके साथ इसका एक दोस्त भी रहता था। लेकिन वह कुछ दिन पहले गांव चला गया था। रिषि प्रकाश ने बताया कि आरोपित के कमरे में युवती नहीं रहती थी। इससे पहले युवती को यहां किसी ने नहीं देखा था।

पुलिस के पहुंचने पर पत्थर फेंकने लगा आरोपित

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस के आने पर आरोपित पुलिस और अन्य लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इस दौरान उसने अपने कपड़े भी उतार दिए। सभी से गाली-गलौज करने लगा। तभी यहां मौजूद पुलिसकर्मी ने आरोपित को काबू कर लिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित से पूछताछ जारी है। उसने अपने मित्र की हत्या क्यों कि, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं, मृतका दिल्ली में कहां रहती थी।

वह इंजीनियर के संपर्क में कैसे आई, इसकी जानकारी भी पुलिस जुटाने में लगी है। पुलिस ने मृतका के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी है। आरोपित और मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही है।