Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की वो 5 मशहूर जगहें जहां मिलता है स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, वीकेंड में दोस्तों के साथ करें ट्राई

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 12:08 PM (IST)

    Delhi Famous Street Food Places खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए राजधानी दिल्ली में कई बेस्ट प्लेस हैं जहां बजट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया जा सकता है। अगर आप यहां के खाने को एक बार ट्राई करते हैं तो उम्र भर इस स्वाद को भूल नहीं पाएंगे।

    Hero Image
    Delhi Street Food Places: दिल्ली की वो 5 मशहूर जगहें जहां मिलता है स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Street Food Places: अगर आप खाने-पीने और खूमने के शौकीन हैं तो घर में बैठकर वीकेंड बर्बाद करने की बजाय दोस्तों के साथ दिल्ली की गलियों में घूमते हुए, रियल वाइब को एंजॉय करते हुए स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड ट्राई किया जा सकता है। एक बार खाने से आप इन स्ट्रीट फूड्स के दीवाने हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स के लिए कई बेहतर ऑप्शन मौजूद हैं। आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड (Delhi Street food) मिलता है। साथ ही साथ घूमने-फिरने के लिहाज से भी यह जगहें काफी फेमस हैं।

    चांदनी चौक-

    चांदनी चौक लजीज व्यंजनों के लिए काफी फेमस है। यह दिल्ली का थोक मार्केट भी है। यहां का स्ट्रीट फूड लोगों को खूब पसंद आता है। चांदनी चौक में स्थित मशहूर पराठे वाली गली में जाकर कई तरह के पराठों का स्वाद लिया जा सकता है।

    यहां पराठे घी में तलकर दिए जाते हैं, जो बड़े ही स्वादिष्ट होते हैं। इसके अलावा यहां की दौलत की चाट काफी मशहूर है। इस चाट में ढेर सारे ड्राय फ्रूट्स शामिल होते हैं।

    लक्ष्मी नगर-

    खाने-पीने के शौकीन लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाने के लिए नई-नई जगहें तलाशते रहते हैं। उनके लिए दिल्ली का लक्ष्मी नगर भी एक बेहतर विकल्प है। लक्ष्मी नगर में मेट्रो स्टेशन के पास खाने-पीने के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। लक्ष्मी नगर में साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ इंडियन फूड सबकुछ मिलता है। हालांकि यह जगह कचौड़ी और मोमोज के लिए काफी फेमस है। लोग दूर दूर से यहां खाने-पीने पहुंचते हैं।

    कनाट प्लेस

    कनाट प्लेस लोगों की पसंदीदा जगह है। यहां खाने-पीने के लिए स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के कई ऑप्शन हैं। वीकेंड में परिवार या दोस्तों के साथ जाकर यहां लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया जा सकता है।

    दिल्ली हाट

    दिल्ली हाट आईएनए के पास स्थित है। यहां देश के हर राज्य का खाना आसानी से मिल जाता है। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने के लिए लोग वीकेंड में परिवार व दोस्तों के साथ पहुंचते हैं। दिल्ली हाट में राजस्थानी थाली से लेकर हैदराबादी बिरयानी तक सबकुछ मिलता है।

    चावड़ी बाजार-

    वैसे यह जगह सस्ते कस्टमाइज्ड वेडिंग कार्ड्स बनवाने के लिए काफी प्रसिद्ध है। लेकिन यहां खाने-पीने की ढेरों स्टॉल लगते हैं जहां स्वादिष्ट व्यंजनों को चखा जा सकता है। चावड़ी बाजार में श्याम स्वीट्स के पूड़ी आलू काफी फेमस हैं। यहां स्ट्रीट फूड में कई विकल्प मिलते हैं। वीकेंड में घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

    Delhi Street Food Places: चांदनी चौक के स्ट्रीट फूड का जायका ऐसा कि खुशबू से ही आ जाएगा मुंह में पानी

    Central Vista: दिल्ली-NCR वालों के लिए घूमने का नया स्थान, घंटों कब बीत जाएंगे पता नहीं चलेगा

    comedy show banner
    comedy show banner