Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नई दिल्ली सीट से लड़ सकता हूं चुनाव', AAP के दिग्गज नेता ने ही बढ़ाई केजरीवाल की मुसीबत

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 03:00 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रोहित मेहरौलिया ने पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया है। वह अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं। इसके लिए उन्होंने 15 साल पुरानी स्कूल की नौकरी छोड़ी।

    Hero Image
    Delhi Chunav 2025: रोहित मेहरौलिया ने अरविंद केजरीवाल के सामने नई मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Election 2025: जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीति दिलचस्प मोड़ ले रही है। कुछ विधायक टिकट काटे जाने की वजह से अब बागी सुर अपनाते दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी कड़ी में AAP के ही नेता और त्रिलोकपुरी से आप के विधायक खुद की पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (arvind Kejriwal) के लिए मुसीबत खड़ी करते दिखाई दे रहे हैं।

    अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी के साथ जुड़े-रोहित मेहरौलिया

    त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट से विधायक रोहित मेहरौलिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया है। वह अन्ना आंदोलन के वक्त से पार्टी के साथ जुड़े हैं।

    इसके लिए उन्होंने 15 साल पुरानी स्कूल की नौकरी छोड़ी। जमीन पर उतर कर पार्टी के लिए काम किया। उनकी तरह पार्टी के जन्म से जुड़े कई नेताओं से केजरीवाल ने किनारा किया है।

    सरकार बनने के बाद महिलाओं के खातों में 2100 रुपये-केजरीवाल

    वहीं बता दें आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से एक बड़ा वादा किया। यह वादा दिल्ली के 50 फीसदी वोटरों के लिए था यानी की महिलाओं के लिए था।

    केजरीवाल ने गुरुवार को महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डाले जाएंगे। हालांकि पहले महिला को 1000 देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।  AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे इसके तहत महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे उन्हें संभालकर रखना होगा

    यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव? ECI ने अधिकारियों संग की बैठक

    इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

    अब हर महिला के खाते में 2100 रुपये डाले जाएंगे।

    महिला 18 साल से ऊपर उम्र की होनी चाहिए।

    उसके पास दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।

    यह सुविधा आय कर जमा भरने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगी।

    मैंने इस योजना की घोषणा मार्च में की थी।

    हमारी रणनीति इस योजना को अप्रैल में लागू करने का था।

    मगर इन लोगों ने हमें फर्जी केस में जेल में डाल दिया, जिससे योजना लागू नहीं हो सकी।

    यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने इस दिग्गज को उतारा! 21 प्रत्याशियों के नाम तय