AAP के 2100 रुपये देने के जवाब में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को लेकर कर दिया बड़ा एलान
Delhi Chunav 2025 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पिछले 11 वर्षों से महिलाओं की अनदेखी की है और अब चुनाव से पहले उन्हें 2100 रुपये देने का वादा कर रही है। यह महिलाओं के साथ धोखा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने पार्टी की ओर से बड़ी घोषणा की।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 11 वर्षों से महिलाओं की अनदेखी की है। अब आप संयोजक महिलाओं को 2100 रुपये देने का चुनावी वादा कर रहे हैं।
यह महिलाओं के साथ धोखा है। दो वर्ष पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी वहां की महिलाओं से प्रति माह पैसे देने का वादा किया गया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।
'फंड का प्रविधान होने के बाद भी महिलाओं को नहीं मिला लाभ'
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार ने मार्च में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी। फंड का प्रविधान होने के बाद भी आज तक महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला।
दिल्ली में राशन और पेंशन बंद है। कांग्रेस सरकार द्वारा लागू लाडली योजना को समाप्त कर दिया गया। आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका को पदमुक्त कर दिया गया।
आप सरकार सिर्फ केंद्र सरकार पर कर रही है दोषारोपण-कांग्रेस
अनुबंधित शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। अब उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए झूठे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध व अत्याचार को रोकने की जगह आप सरकार सिर्फ केंद्र सरकार पर दोषारोपण करती है।
कांग्रेस (Delhi Congress) की सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा, विकास, उन्हें आत्म निर्भर बनाने और सरकारी पदों पर 50 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा-केजरीवाल
वहीं पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी। जिसके तहत उन्होंने दिल्ली में सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया। इसे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना नाम दिया गया है। बता दें, इससे ठीक पहले लोकसभा चुनाव से पहले भी केजरीवाल ने महिलाओं को हर माह 1000 रुपये देने की बात कही थी।
केजरीवाल ने इस संबंध में आगे की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के तहत रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर देंगे। इसके तहत महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा, जिसे संभालकर रखना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।