Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बारिश में हर तरफ डूबी हुई दिखाई दी दिल्ली, नालों की सफाई का दावा खोखला'; कांग्रेस ने रेखा सरकार पर उठाए सवाल

    Updated: Mon, 05 May 2025 01:13 PM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर दिल्ली में नालों की सफाई को लेकर झूठे दावे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 30 मई तक गाद निकालने का दावा खोखला है क्योंकि सफाई का काम शुरू ही नहीं हुआ। यादव ने चेतावनी दी कि समय पर सफाई न होने से मानसून में दिल्ली के लोगों को जलभराव का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    Hero Image
    दिल्ली में बारिश के दौरान जलभराव हुआ था। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की ओर से 30 मई तक दिल्ली के नालों से गाद निकालने का दावा खोखला है। वजह, जमीनी स्तर पर नालों की सफाई का काम अभी शुरू ही नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते बेमौसम वर्षा में दिल्ली हर तरफ डूबी हुई दिखाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलभराव का क्या हाल होगा

    देवेंद्र यादव ने कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजनूं का टीला और पीडब्ल्यूडी मंत्री ने गोल्फ लिंक जैसी पाश कालोनी का निरीक्षण किया, लेकिन यह चिंताजनक है कि जब एनडीएमसी क्षेत्र के लोगों को जलभराव से जूझना पड़ा तो पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली की जेजे कालोनी, अनधिकृत कालोनियों और सड़कों पर जलभराव का क्या हाल होगा।

    भुगतना पड़ सकता है इसका खामियाजा

    उन्होंने कहा कि चौतरफा वादों के बावजूद तीन महीनों में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। यादव ने कहा कि 15 वर्षों के भाजपा शासन ने निगम को खोखला कर दिया है। दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार और उपराज्यपाल के सहयोग से भाजपा के शासन में विकास की बात सिर्फ कागजों तक सीमित है। अगर समय से नालों की सफाई का काम नहीं किया गया तो मानसून के समय दिल्ली के लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: दिल्ली के इस इलाके में गरजा बुलडोजर, एक्शन से मचा हड़कंप

    वहीं, कांग्रेस के इस बयान पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली में कांग्रेस अपना पूरा राजनीतिक अस्तित्व खो चुकी है।