Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    वो कत्ल जिनसे दहल गई दिल्ली, श्रद्धा-अंजन और अब निक्की... तीनों मर्डर मिस्ट्री का फ्रिज से जुड़ा कनेक्शन

    By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 04:14 PM (IST)

    दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस के बाद अंजन दास हत्याकांड और निक्की यादव मर्डर केस सामने आए। इन तीनों मर्डर केस का एक खास कनेक्शन है। तीनों ही हत्याकांड में हत्यारों ने शव को रखने के लिए फ्रिज का इस्तमाल किया था।

    Hero Image
    तीनों ही हत्याकांड में शव को रखने के लिए फ्रिज का इस्तमाल किया गया था।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस के बाद अंजन दास हत्याकांड और निक्की मर्डर केस सामने आए। तीनों मर्डर केस का एक खास कनेक्शन है। तीनों ही हत्याकांड में शव को रखने के लिए फ्रिज का इस्तमाल किया गया था। खूंखार हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने से पहले शव को फ्रिज में रखना मुनासिब समझा था।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रद्धा मर्डर केस

    श्रद्धा मर्डर केस ने साल 2022 के अंत तक कई सुर्खियां बटोरी। आरोपित आफताब ने अपने ही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर को मौत के घाट उतारा था। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने से पहले शव को फ्रिज में रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे करके शव के टुकड़े करके उसने ठिकाने लगाया। श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़ों को आफताब ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंका था। 

    अंजन दास मर्डर केस 

    दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही एक वारदात हुई थी, जिससे दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। यह मामला दिल्ली के पांडव नगर का था, जहां पुलिस को रामलीला मैदान से लगातार इंसानी शरीर के कई टुकड़े मिले थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा करते हुए बताया था कि शव के जो टुकड़े मिल रहे थे, वह अंजन दास के थे। अंजन बिहार के रहने वाले थे। उनकी पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की 5 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।

    पुलिस ने बताया था कि पहले अंजन को नशीली दवा दी गई थी। नशीली दवाई देने के बाद अंजन का गला काटा गया था। इसके बाद शव के 10 टुकड़े किए गए थे। फिर शव के टुकड़ों को रेफिजरेटर में रखा गया था। 

    यह भी पढ़ें- Toxic Relationship: कहीं आपका रिश्ता भी तो नहीं बन रहा है टॉक्सिक, इन संकेतों से करें पहचान

    निक्की यादव मर्डर केस 

    दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बाबा हरिदास नगर इलाके में हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि निक्की यादव नाम की लड़की की हत्या कार में गला घोंटकर की गई थी। इसके बाद आरोपित साहिल गहलोत ने युवती का शव अपने ही ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया था। पुलिस ने बताया की आरोपित साहिल गहलोत और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। आरोपित साहिल ने युवती की हत्या करने के बाद बाद किसी और लड़की से शादी भी कर ली थी। 

    यह भी पढ़ें- Delhi: आफताब ने की प्रेमिका श्रद्धा की हत्या: शरीर के 35 टुकड़े कर दिल्ली में जगह-जगह फेंका, 6 माह बाद खुलासा