CM रेखा गुप्ता ने लाल कृष्ण आडवाणी से लिया आशीर्वाद, मुलाकात के बाद क्या बोलीं?
CM Rekha Gupta ने बुधवार को पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। सीएम रेखा गुप्ता ने आडवाणी की दूरदृष्टि नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। पढ़िए आखिर रेखा गुप्ता ने मुलाकात के बाद क्या कहा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर आडवाणी के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।
मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करती हूं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर डाली पोस्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा से भी मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका मार्गदर्शन और अनुभव समाज एवं राजनीति के लिए सदैव मूल्यवान रहा है।
यह भी पढे़ं- Delhi Water Supply: होली पर दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह
महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।
यह भी पढ़ें- AAP सरकार में हुए घोटालों की खुलने लगी परतें, ACB ने दर्ज किया पहला केस; शिकंजे में फंसेंगे कई अधिकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।