विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी राहत? आबकारी मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे दिल्ली सीएम, इस दिन सुनवाई

Published: Wed, 03 Jul 2024 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2024 04:55 PM (IST)

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े ...और पढ़ें

Arvind Kejriwal: आबकारी मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल। फाइल फोटो
Arvind Kejriwal: आबकारी मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल। फाइल फोटो

HighLights

  1. केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में पांच जुलाई को सुनवाई।
  2. सीबीआई ने केजरीवाल को 27 जून को किया था गिरफ्तार।
  3. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 जुलाई तक बढ़ाई हिरासत।

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर कोर्ट पांच जुलाई को सुनवाई करेगा।

मामले में सीबीआई ने केजरीवाल को 27 जून गिरफ्तार किया था और तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत ने केजरीवाल को 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

केजरीवाल की याचिका भी हाईकोर्ट में लंबित

केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग (Kejriwal Money Laundering Case) में भी न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और इसके बाद रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका भी हाईकोर्ट में लंबित है।

इससे पहले केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy 2021-22) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत के सामने पेश हुए थे। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 12 जुलाई तक बढ़ा दी है।

क्या है ईडी का आरोप?

ईडी का आरोप है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने और शराब लाइसेंस के बदले रिश्वत मांगने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: पत्रकार रजत शर्मा मामले में हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को लगाई फटकार, जानिए क्या कुछ कहा