विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अगली बार मैं खुद आऊंगा...', आज कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए केजरीवाल; 16 मार्च के लिए किया ये वादा

Published: Sat, 17 Feb 2024 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2024 10:59 AM (IST)

Delhi Excise Policy Case में ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर जांच एजेंसी कोर्ट पहुंची थी। इसे लेकर ...और पढ़ें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केजरीवाल कोर्ट में हुए पेश।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केजरीवाल कोर्ट में हुए पेश।

HighLights

  1. 16 मार्च तक टली अगली सुनवाई
  2. केजरीवाल ने खुद कोर्ट से बजट सत्र के बाद पेश होने का वादा किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Excise Policy Case में ईडी के समन पर पेश नहीं होने पर जांच एजेंसी कोर्ट पहुंची थी। इसे लेकर कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का समन भेजा था।

इसी मामले में आज दिल्ली सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। यहां उन्होंने पेश होकर अपनी बात रखी और कोर्ट से वादा भी किया।

यह भी पढ़ें: 'परिसर खाली करने को तैयार', कोर्ट की जमीन कब्जाने के आरोप पर AAP ने SC में क्या दी सफाई

केजरीवाल ने कोर्ट में कही ये बातें

आज अदालत में मुख्यमंत्री की ओर से वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता पेश हुए। मुख्यमंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।

केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि आज वह वर्चुअली जुड़ रहे हैं। इसे लेकर पेशी से छूट का आवेदन डाल रहे हैं। इसे लेकर अदालत ने पूछा कि छूट की क्या वजह है?

यह भी पढ़ें: केजरीवाल विधानसभा में क्यों लाए विश्वास मत प्रस्ताव? भाजपा का बड़ा दावा; कोर्ट के समन पर कही ये बात

इस पर केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा, उनके कोर्ट में पेश होने से सभी को परेशानी होगी। इसके साथ ही दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है और आज फ्लोर टेस्ट भी है। लेकिन वह कोर्ट के सामने खुद पेश होंगे।

इसके बाद केजरीवाल ने कोर्ट के समक्ष अपनी बात रखी-

ईडी और केजरीवाल के वकील में नोकझोंक 

उनकी बात सुनकर अदालत ने मामले की सुनवाई 16 मार्च तक के लिए टाल दी। इस पर ईडी के वकील ने कहा कि केजरीवाल को यह निर्देश दिया जाए कि वह खुद पेश होंगे या फिर उनके वकील गुप्ता की स्टेटमेंट इसके लिए रिकॉर्ड कर ली जाए।

यह भी पढ़ें: 'CM को कुछ दिन में करेंगे गिरफ्तार, चुनाव लड़ाने के साथ मिलेंगे 25-25 करोड़', विधानसभा में केजरीवाल का दावा

ईडी के वकील की इस दलील पर केजरीवाल के वकील बोले कि मैंने कहा कि वह पेश होंगे। आप ईडी के वकील हैं सिर्फ इसलिए आप कुछ भी नहीं कह सकते। अंत में अदालत ने 16 मार्च की अगली तारीख दे दी।

ईडी के छठे समन पर केजरीवाल 19 फरवरी को होना है पेश

सात फरवरी को अदालत ने पांच समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने से जुड़ी ईडी की शिकायत पर केजरीवाल के विरुद्ध समन जारी कर 17 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। ईडी ने 14 फरवरी को छठा समन जारी कर केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होने को कहा है।