Delhi Weather Update: मौसम विभाग का येलो अलर्ट, बारिश के साथ 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। 24 घंटे में 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मंडपम के पास सबसे अधिक वर्षा हुई। जून में अब तक सामान्य से 45% अधिक बारिश हुई है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली: राजधानी में रविवार की रात कई इलाकों में झमाझम वर्षा हुई। इसके बाद सोमवार सुबह कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हुई।
इस वजह से दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले छह दिनों तक दिल्ली में हल्की वर्षा हो सकती है।
दिल्ली के इन इलाकों में वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना
मौजूद विभाग के अनुमसार दिल्ली के बवाना, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, आज़ादपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, अक्षरधाम, लोदी रोड, लाजपत नगर में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
इसके साथ ही एनसीआर के फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर भी हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पिछले 24 घंटे में भारत मंडपम के पास हुई सबसे अधिक वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत मंडपम के पास सबसे अधिक 23.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा लोधी रोड में 17.3 मिलीमीटर, पालम में 16.2 मिलीमीटर और मयूर विहार में दस मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इससे तापमान में गिरावट आई है।
न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक 107.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।