विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

200 CCTV फुटेज खंगाली... तब पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नौकर, इतनी मोटी रकम देख उड़े अफसरों के होश

Published: Tue, 05 Aug 2025 12:15 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के थाना केशवपुरम और जिला उत्तरी पश्चिमी टीम ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी नौकर ...और पढ़ें

चोरी के 55 लाख रुपये के साथ नौकर गिरफ्तार। जागरण
चोरी के 55 लाख रुपये के साथ नौकर गिरफ्तार। जागरण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में थाना केशवपुरम और जिला उत्तरी पश्चिमी टीम ने चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि जल्द अमीर बनने की चाह में नौकर के मन में लालच आ गया था। बताया गया कि 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को चोरी की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नौकर के पास से 55 लाख रुपये बरामद किए गए।