Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोलिंग पार्टी का EVM और VVPAT के साथ आज शाम तक बूथ पर पहुंचना जरूरी, महिला कर्मचारियों के लिए है ये विकल्प

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार थमने के बाद मंगलवार शाम तक पोलिंग पार्टी के कर्मचारी ईवीएम मशीन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। महिला कर्मचारियों के लिए रात में मतदान केंद्र पर ठहरने या न ठहरने का विकल्प है। अगर नहीं ठहरती हैं तो उन्हें बुधवार सुबह 5 बजे पहुंचना होगा। मतदान 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

    Hero Image
    मंगलवार शाम तक पोलिंग पार्टी ईवीएम और वीवीपैट के साथ पहुंच जाएंग।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार थमने के बाद मंगलवार शाम तक पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारी ईवीएम मशीन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। कर्मचारी रात में मतदान केंद्र पर ही ठहरेंगे। मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोलिंग पार्टी में शामिल महिला कर्मचारी रात में मतदान केंद्र पर ठहरने या न ठहरने का विकल्प चयन का सकती हैं। रात में मतदान केंद्र पर नहीं रुकने की स्थिति में महिला कर्मचारी पांच फरवरी को सुबह चार बजे मतदान केंद्र पर पहुंचकर समय से मतदान शुरू करा सकती हैं।

    शाम छह बजे तक होगा मतदान

    पांच फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार इस बार विधानसभा चुनाव में 2696 मतदान स्थलों पर 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 13,033 स्थायी व 733 अतिरिक्त मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक ईवीएम इस्तेमाल होगी। इसलिए दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 13,766 इस्तेमाल की जाएगी।

    महिला कर्मचारियों के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचना जरूरी

    जनकपुरी व नई दिल्ली इन दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में दो बैलेट यूनिट इस्तेमाल की जाएंगी। बाकी 68 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में एक बैलेट यूनिट इस्तेमाल होगी। पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को मंगलवार को ईवीएम व वीवीपैट मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।

    ईवीएम व वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टी में शामिल सभी कर्मचारी मतदान केंद्र पर जाएंगे। महिला कर्मचारियों के लिए भी मतदान केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। ईवीएम को सेट करने के बाद महिला कर्मचारी रात में वापस अपने घर लौट सकती हैं।

    संबंधित आंकड़े

    1. कुल मतदान केंद्र- 13,766
    2. प्रत्येक मतदान केंद्र में नियुक्त पोलिंग पार्टी में कर्मचारियों की संख्या- चार
    3. चुनाव में तैनात कुल कर्मचारी- 1,09,955
    4. पोलिंग ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी- 68,733
    5. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात- 220 कंपनियां
    6. होम गार्ड के जवान- 19,000
    7. दिल्ली पुलिस के जवान- 35,626
    8. ईवीएम रखी गई है तैयार
    9. कुल सेंट्रल यूनिट (सीयू)- 20,692
    10. बैलेट यूनिट (बीयू)- 21,584
    11. वीवीपैट- 18,943
    12. दिल्ली के सभी 11 जिलों में बने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर- 19

    बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

    दिल्ली सरकार ने बुधवार (5 फरवरी) को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर पांच फरवरी (बुधवार) को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहने की घोषणा की है। सरकारी महकमों, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों सहित तमाम कार्यालयों में कर्मचारियों का अवकाश रहेगा, ताकि कर्मचारी मतदान कर सकें।

    यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: नहीं है वोटर आई़़डी तो न हों परेशान, इन 12 दस्तावेजों से भी कर सकेंगे वोटिंग